BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
अवैध शराब परिवहन करते तीन को पकड़ा हुये गिरफ्तार, अवैध शराब एवं वाहन जप्त - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Tuesday, October 13, 2020

अवैध शराब परिवहन करते तीन को पकड़ा हुये गिरफ्तार, अवैध शराब एवं वाहन जप्त


रेवांचल टाइम्स - पुलिस अधीक्षक छिन्दवाड़ा एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक छिन्दवाड़ा के निर्देशन में जिले के सभी थाना/चौकियो में पदस्थ अधिकारी कर्मचारियो को अवैध शराब की तस्करी आदि अपराधो को रोकने हेतु अभियान चलाने हेतु निर्देशित किया गया है निर्देशो के अनुरुप आज दिनांक 12/10/2020 को  एसडीओ(पी) अनिल कुमार शुक्ला  परासिया के निर्देशन में थाना परासिया पुलिस स्टाफ को अपराध पतासाजी हेतु भेजा गया था दौरान अपराध पतासाजी मुखबिर व्यक्ति से सूचना प्राप्त हुई कि तीन व्यक्ति एक गोल्डन कलर की इण्डिगो कार क्रमांक MP-20-FA-3311 में काफी मात्रा में अवैध रुप से अग्रेजी शराब सिवनी से खरीदकर बेचने के लिये परिवहन करते ला रहे है जो डुंगरिया ले जाने वाले है सूचना पर तत्काल परासिया थाना पुलिस स्टाफ के द्वारा शनि मंदिर के सामने छिन्दवाड़ा परासिया रोड कोसमी जाकर कुछ समय तक वाहन आने की प्रतीक्षा की गई तभी करीब 15.30 बजे छिन्दवाड़ा तरफ से उपरोक्त कार का चालक वाहन को चलाते हुये लाया जिसे घेराबंदी कर रोककर चेक किया गया तो कार के अंदर डिक्की एवं मध्य की सीट के नीचे कुल 09 खाकी रंग के कार्टूनो (पेटी) में भरी अवैध अंग्रेजी शराब के पाव कुल 432 पाव अंग्रेजी शराब जिसमें कुछ आफिसर चॉईस एवं कुछ मैगडावल नम्बर 1 रम, मैगडावल नम्बर 1 विस्की शराब कुल 72 लीटर कीमती कुल 95,000/- रुपये की मिली । कार चालक से नाम पता पूछने पर सुरेश उर्फ मोनू उम्र 22 वर्ष निवासी करैया दमुआ एवं आगे कंडेक्टर सीट पर बैठा व्यक्ति भगवान दास उर्फ रोहित उर्फ डुग्गू पिता कल्याण डेहरिया उम्र 21 वर्ष निवासी करैया दमुआ एवं मध्य की सीट पर बैठा व्यक्ति हेमन्त पिता नारायण प्रसाद डेहरिया उम्र 27 वर्ष निवासी झिरना थाना बटकाखापा जिला छिन्दवाड़ा बताया। जिनके द्वारा कार में रखी उक्त अंग्रेजी शराब के संबंध में कोई दस्तावेज नहीं पेश किया गया । मौके पर ही घटना में उपयोग उक्त कार एवं सम्पूर्ण अवैध अंग्रेजी शराब को उपरोक्त आरोपियो के कब्जे से जप्त कर पुलिस कब्जा में लिया गया एवं आरोपीगणो को धारा 34(2), 42 आबकारी अधिनियम के तहत गिरफ्तारी की गई। गिरफ्तारशुदा आरोपीगणो ने पूछताछ पर उक्त सम्पूर्ण अवैध मदीरा सिवनी के विजय बघेल से खरीदकर लाना एवं ग्राम डुंगरिया राजेश नागले को बेचने के लिये परिवहन करते ले जाना बताया और मामले में विजय बघेल , राजेश नागले, एवं वाहन स्वामी को भी आरोपी बनाया गया है जो फरार हैँ  जिनकी तलाश की जा रही है । 

       उक्त कार्यवाही में निरी. सुमेर सिंह जगेत थाना प्रभारी परासिया, सहा. उपनिरी. सियाराम सिंह परिहार, प्रआर. 689 ओमप्रकाश मालवीय, आर. 369 बैदेही पटेल, आर. 856 अनूप, आर. 519 सुरेश, सैनिक 295 गोपी किसन, एवं म.आर.1029 पूनम बारस्कर की अहम भुमिका है जिन्हे पुलिस अधीक्षक के द्वारा पुरष्कृत करने की घोषणा की गई है ।

No comments:

Post a Comment