BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
युवक ने पुरानी रंजिश के चलते किया कुल्हाड़ी से वार अब पुलिस की गिरफ्त में - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Wednesday, October 14, 2020

युवक ने पुरानी रंजिश के चलते किया कुल्हाड़ी से वार अब पुलिस की गिरफ्त में

 

रेवांचल टाइम्स - ग्राम सिंगौधा में युवक पर कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला करने वाले आरोपी को मण्डला पुलिस नें किया गिरफ्तार, थाना टिकरिया पुलिस नें आरोपी से घटना में प्रयुक्त कुल्हाही जप्त कर भेजा जेल

       थाना टिकरिया का अपराध क्र. 121/2020 धारा 294,307,506 भादवि के तहत 

भगत पिता छकोड़ी लाल परते उम्र 35 साल निवासी सिंगौधा थाना टिकरिया 

      दिनांक 10.10.20 को फरियादी सुकरत पिता खुमानसिंह पुट्टा जाति गौङ उम्र 21 साल निवासी सिंगौधा टिकरिया ने थाना उपस्थित होकर सूचना दी कि उसके पिता खुमानसिंह को रात करीबन 07.30 बजे गांव मे किराना सामान लेकर घर आते समय पुरानी रंजीश को लेकर गांव के ही भगत पिता छकोङी लाल परते उम्र 35 साल निवासी सिंगौधा द्वारा गाली गलौच की जा रही थी। प्रार्थी के पिता खुमानसिंह द्वारा आरोपी भगत के गाली देने का विरोध करने पर आरोपी ने अपने पास रखी कुल्हाड़ी से खुमानसिंह की गर्दन पर जानलेवा हमला कर गंभीर रुप से घायल कर दिया । फरियादी की सूचना पर आरोपी भगत के विरुद्ध थाना टिकरिया पर अपराध क्रमांक 121/2020 धारा 294,307,506 भादवि का पंजीबद्ध किया जाकर विवेचना में लिया गया । 

थाना प्रभारी टिकरिया निरीक्षक अमित कुमार द्बारा थानें पर आरोपी की गिरफ्तारी हेतु विशेष टीम का गठन कर मुखबिर के माध्यम से प्राप्त सूचना के आधार पर दिनांक 12.10.20 को आरोपी भगत परते को मण्डला से भागने की फिराक में नारायणगंज बस स्टेण्ड से पुलिस अभिरक्षा मे लेकर घटना के संबंध में पूछताछ की गई। पुलिस द्वारा की गई पूछताछ में आरोपी द्वारा अपना जुर्म स्वीकार किया गया। थाना टिकरीया पुलिस नें आरोपी के कब्जे से उसके द्वारा घटना में प्रयुक्त कुल्हाडी को जप्त करते हुए आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया गया जंहा से माननीय न्यायालय द्वारा आरोपी को जेल भेजा गया है । थाना टिकरीया पुलिस द्वारा प्रकरण में अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है ।

No comments:

Post a Comment