BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
नाबालिक को शादी का प्रभोलन देकर साथ दुष्कर्म करने वाला अब पुलिस की गिरफ्त में - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Wednesday, October 14, 2020

नाबालिक को शादी का प्रभोलन देकर साथ दुष्कर्म करने वाला अब पुलिस की गिरफ्त में


रेवांचल टाइम्स - नाबालिग बालिका से बलात्कार के आरोपियों को मण्डला पुलिस नें किया गिरफ्तार, थाना मवई पुलिस नें घटना की सूचना के 24 घण्टे में आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल थाना मवई का अपराध क्र.70/2020 धारा 366,366ए,376(2)(एन), 376(3) 

भादवि  5/6 पास्को एक्ट 

       अशोक पिता सत्तू मरावी उम्र 19 साल निवासी मवई

     मण्डला जिले में नाबालिक बच्चों एवं महिलाओं के विरुद्ध घटित अपराधों की रोकथाम तथा ऐसे अपराधों के निराकरण के संबंध में पुलिस अधीक्षक मण्डला श्री दीपक कुमार शुक्ला द्वारा जिले के सभी थाना प्रभारियों को अत्यंत गंभीरता एवं तत्परता से कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये हैं । 

इसी तारतम्य में थाना मवई पुलिस द्वारा नाबालिक बच्ची के साथ दुष्कर्म की सूचना मिलने पर तत्परतापूर्वक अपराध पंजीबद्ध कर 24 घण्टे के अंदर आरोपी को गिरफ्तार किया गया है । उक्त घटना में दिनांक 13.10.20 को नाबालिक प्रार्थिया द्वारा अपने परिजने के साथ थाना मवई उपस्थित होकर सूचना दी गई की अशोक पिता सत्तू मरावी निवासी मवई द्वारा विगत दो वर्षो से पीड़िता को शादी का प्रभोलन देकर उसके साथ दुष्कर्म कर रहा है। पीड़िता की रिपोर्ट पर थाना मवई पर आरोपी के विरुद्ध अपराध क्र. 70/2020 धारा 366,366ए,376(2)(एन), 376(3) भादवि  5/6 पाक्सो एक्ट के अंतर्गत पंजीबद्ध किया गया । थाना प्रभारी मवई निरीक्षक जयवंत काकोडिया द्बारा तत्काल कार्यवाही करते हुये आरोपी की गिरफ्तार के लिये विशेष टीम का गठन कर अपनी टीम की सहायता से आरोपी अशोक पिता सत्तू मरावी उम्र 19 साल निवासी मवई को ग्राम मुंगेला थाना समनापुर जिला ङिंङोरी से गिरफतार कर लिया गया है । पुलिस द्वारा आरोपी के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही कर आरोपी को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया है ।

No comments:

Post a Comment