BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
सरदार बल्लभभाई पटेल की मूर्ती अनावरण को लेकर कुर्मी समाज की हुई बैठक संपन्न - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Wednesday, October 14, 2020

सरदार बल्लभभाई पटेल की मूर्ती अनावरण को लेकर कुर्मी समाज की हुई बैठक संपन्न



रेवांचल टाइम्स - लौह पुरूष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती एवं सरदार बल्लभभाई पटेल तिराहा बिंझिया मण्डला में मूर्ति के अनावरण को लेकर जिला कुर्मी समाज विकास परिषद मंडला द्वारा एक अहम बैठक का आयोजन  सरदार पटैल मंगल भवन बिंझिया मण्डला में किया गया ।बैठक की अध्यक्षता दादा अर्जुन पटेल द्वारा की गई । बैठक को समाज के वरिष्ठ जनो द्वारा संबोधित किया गया जिसमें प्रमुख रुप से जमुनालाल सिंगौर ,केसरी पटेल ,जगदीश पटेल, राजा पटेल ,शशी पटेल संतोष चंद्रोल ,कुंज बिहारी पटेल, अमर सिंह चंदेला,दिलीप चंद्रोल,भोजराज भोजू, बसंत पटेल, महेश पटेल,मनहरण पटेल,राजकुमार सिंगौर,प्रियदर्शन पटेल,एडवोकेट सी बी पटेल जो कि वर्तमान में जिला कुर्मी समाज विकास परिषद के अध्यक्ष हैं इन सभी के द्वारा सरदार पटेल की जयंती भव्यता के साथ उत्सव के रूप में मनाए जाने एवं बहुप्रतीक्षित बिंझिया तिराहा मंडला में सरदार वल्लभ भाई पटेल की मूर्ति के अनावरण को लेकर अहम निर्णय सर्वसम्मति से लिए गए। सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि 31 अक्टूबर को मंडला स्थित सरदार बल्लभ भाई पटेल मंगल भवन में कार्यक्रम करने के बाद के पश्चात ग्राम अंजनिया में भव्यता के साथ सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती मनाई जाएगी ।  मंडला में लोह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की मूर्ति का अनावरण कार्यक्रम आठ नवंबर को उत्सव के रूप में करने का निर्णय  सर्वसम्मति से लिया गया ।इस कार्यक्रम में  समाज के सांसद विधायक सहित विभिन्न राजनैतिक हस्तियों भी शिरकत  करेंगी ।कार्यक्रम के अंत में मूर्ति अनावरण के कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए विभिन्न दानदाताओं ने बढ़ चढ़कर कर आर्थिक सहयोग दिया । इस बैठक में दूर दूर ग्रामों से आये स्वाजातीय भाई बन्धुओं सहित बड़ी संख्या में मातृशक्तियों ने भाग लिया । जिनका उत्साह देखते ही बनता था। पहली बार लोगों ने इतनी तादात में बैठक में अपनी उपस्थिति दर्ज करा कर कुर्मी एकता का परिचय दिया।

No comments:

Post a Comment