BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
महाविद्यालय में डाटा गड़बड़ी मामले को लेकर उच्च शिक्षा विभाग की जांच का क्राइम ब्रांच को इंतजार - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Sunday, October 11, 2020

महाविद्यालय में डाटा गड़बड़ी मामले को लेकर उच्च शिक्षा विभाग की जांच का क्राइम ब्रांच को इंतजार




रेवांचल टाइम्स  हर्रई शासकीय महाविद्यालय में तकनीकी समस्या के कारण 500 से अधिक स्टूडेंट के रजिस्ट्रेशन का डाटा गायब होने के मामले में साइबर क्राइम ब्रांच को उच्च शिक्षा विभाग की जांच रिपोर्ट का इंतजार है हर्रई कॉलेज प्रबंधन और स्टूडेंट की शिकायत पर पुलिस एक कदम भी अभी तक आगे नहीं बढ़ सकी है इधर हर्रई कॉलेज के पीड़ित सभी छात्र छात्राओं ने शनिवार को फिर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग करते हुए कॉलेज के बाहर प्रदर्शन किया। शनिवार को हर्रई कॉलेज के सैकड़ों स्टूडेंट्स फिर कॉलेज कैंपस में दोषियों के खिलाफ प्रदर्शन करने पहुंचे थे जहां स्थानीय पुलिस प्रशासन में कॉलेज प्रबंधन और स्टूडेंट के बीच आपसी सामंजस्य बनाने की बात कही वहीं जांच के बाद जो भी इस मामले में दोषी पाया जाएगा उसके ऊपर कड़ी कानूनी कार्यवाही करने की बात भी कही गई।सीनियर छात्र छात्राओं ने बताया कि रजिस्ट्रेशन में गड़बड़ी का मुख्य कारण एक ही नंबर में ओटीपी का प्राप्त होना है जबकि यह नंबर किसका है अभी तक जांच में सामने नहीं आ पाया है। बरहाल शासकीय महाविद्यालय हर्रई के समस्त छात्र छात्राओं ने मिलकर शनिवार को कॉलेज के प्रभारी प्राचार्य को दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही को लेकर ज्ञापन सौंपा वहीं जल्द से जल्द जांच की मांग की गई।

No comments:

Post a Comment