रेवांचल टाइम्स पुलिस ने बैठक लेकर सरपंच ओर ग्रमीणों के विवाद को खत्म किया, ग्राम टिकराबाँधा मे ग्राम वासियों और ग्राम सरपंच के बीच कई हफ्तों से चले आ रहे हैं मनरेगा कार्य , पंचायती कार्य आदि की विसंगतियों को लेकर जो मनमुटाव चल रहा था उस पर थाना प्रभारी शाहपुरा अखिलेश दहिया द्वारा आज दिनांक को ग्राम टिकराबांधा पहुंचकर ग्राम वासियों एवं सरपंच को बुलाकर ग्रामसभा आयोजित की गई जिसमे ग्राम वासियों को एवं सरपंच को आपस में मिलजुल कर रहने विसंगतियों को दूर करने तथा हर माह ग्राम सभा बैठाकर ग्राम पंचायत के द्वारा किये जा रहे कार्यो की आपस मे समीक्षा करने तथा ग्राम के विकास की दिशा मे कार्य करने की समझाइस देकर निराकरण किया गया, ग्रमीणों ने विवाद को सुलझाने के लिए शहपुरा पुलिस को बधाई दी।

No comments:
Post a Comment