BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
कलेक्टर मण्डला ने तन्खा मेमोरियल के शिक्षिकाओं को किया प्रोत्साहित - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Wednesday, October 28, 2020

कलेक्टर मण्डला ने तन्खा मेमोरियल के शिक्षिकाओं को किया प्रोत्साहित


रेवांचल टाईम्स - जस्टिस तन्खा मेमोरियल स्कूल फॉर स्पेशल चिल्ड्रन बड़ी खैरी में कार्यरत  शिक्षिकाओ कलेक्टर मण्डला ने उनके द्वारा किये जा रहे कार्यो की सराहना करते हुए उनको प्रोत्सहित किया इसी क्रम में संस्था के द्वारा प्रतिवर्ष दीपावली पर दिए जाने वाले उपहार एवं बोनस का वितरण कलेक्टर हर्षिका सिंग के कर कमलों से  किया गया संस्था सचिव संजय तिवारी ने बताया कि संस्था संस्थापक तन्खा की मंशानुरूप प्रतिवर्ष दीपावली  एवं अन्य अवसरों पर स्कूल में कार्यरत लोगो को लाभ दिया जाता है इसी क्रम में दीपावली के अवसर दिए जाने वाले पर उपहार एवं बोनस वितरण  किया गया ।

        कलेक्टर हर्षिका सिंग ने जस्टिस तनख़ा रोटरी  स्कूल फॉर स्पेशल चिल्ड्रेन मंडला के टीचर्स से मुलाकात की , सभी का परिचय संस्था सचिव संजय तिवारी के द्वारा दिया गया साथ ही स्कूल की गतिविधियों से भी अवगत कराया । जस्टिस तन्खा रोटरी स्कूल के संस्थापक राज्यसभा सांसद विवेक कृष्ण तनख़ा जी के मंशानुरूप समस्त स्टाफ को दीपावली के उपलक्ष्य में उपहार एवं बोनस कलेक्टर मंडला के द्वारा प्रदान किया गया । कलेक्टर मंडला ने समस्त स्टाफ एवम् कार्यकारिणी सदस्यों को दीपावली की बधाई दी एवम् स्कूल से संबंधित किसी भी समस्या से तुरंत अवगत कराने एवं सहयोग प्रदान करने के लिए आश्वस्त किया । कार्यक्रम में संस्था के सचिव संजय तिवारी, कोषाध्यक्ष अजय खोत, रोटरी क्लब के अध्यक्ष सुदीप चौरसिया ,संतोष तिवारी, शाला परिवार से श्रीमती दीप्ति मिश्रा, सीमा तिवारी, श्वेता शुक्ला, नगीना बानो,  उपस्थित था , समस्त स्टाफ ने राज्यसभा सांसद एवं संस्था के चेयरमैन विवेक कृष्ण तनख़ा एवम् कलेक्टर मंडला का धन्यवाद दिया कि कॉरोना महामारी के चलते जब स्कूल बंद चल रहे है उसके बावजूद स्कूल स्टाफ का पूरा ध्यान रखना अपने आप में एक सेवा का कार्य ही है।

No comments:

Post a Comment