BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
हिंदू सेवा परिषद् किया शस्त्रों के साथ मास्क व सैनिटाइजर का भी पूजन, दिलाया कोरोना से बचाव का संकल्प - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Monday, October 26, 2020

हिंदू सेवा परिषद् किया शस्त्रों के साथ मास्क व सैनिटाइजर का भी पूजन, दिलाया कोरोना से बचाव का संकल्प




रेवांचल टाइम्स - शैक्षणिक कालखंड में शामिल हो बालिका स्वरक्षा के गुर - धर्मेंद्र सिंह ठाकुर

       विद्यालयों में शैक्षणिक ज्ञान तो मिलता ही है लेकिन वर्तमान परिस्थिति को देखते हुए बालिकाओं को आत्मरक्षा के लिये पुरुषों पर ही आश्रित रहना पड़ता है और बात जब शील की आ जाती है तब अपने आप को असहाय महसूस करती हैं यदि स्कूलों में एक कालखंड आत्मरक्षा का भी जोड़ दिया जाये तो निश्चितरूप से महिलाओं के साथ होने वाले दुष्कर्म आदि घटनाओं में कमी आयेगी. उक्त बातें हिंदू सेवा परिषद् प्रदेश सहसचिव धर्मेंद्र सिंह ठाकुर ने अपने उद्बोधन में कहीं. इससे पूर्व स्वामी ओमकारानंद सहित हिंदू सेवा परिषद् के समस्त पदाधिकारियों व सदस्यों ने शिवटेकरी निवास में शस्त्रपूजन पूरे विधि विधान से किया कोरोना संकट काल को ध्यान में रखते हुए मास्क और सैनिटाइजर को भी कोरोना के खिलाफ लड़ाई में शस्त्र मानते हुए इनका भी पूजन किया और प्रसाद के रूप में मिष्ठान के साथ साथ मास्क का भी वितरण किया गया. परंपरा का निर्वहन करते हुए सदस्यों ने समी की पत्ती एक दूसरे को भेंटकर दशहरा की बधाई दी. उपस्थित संत ओमकारानंद जी महाराज ने अपने उद्बोधन पर कहा कि युवा पीढ़ी को संत समाज के सानिध्य की आवश्यकता है जिससे इनका चारित्रिक उन्नति हो सके, जिलाध्यक्ष डॉ.संतोष कछवाहा ने अपने उद्बोधन में कहा कि विजयादशमी के दिन मर्यादापुरुषोत्तम श्रीराम ने रावण पर विजय प्राप्त की थी आज हम सभी को भी कोरोना पर विजय प्राप्त करने के लिये संकल्पित होकर समाज को जागरूक करना होगा ताकि हमारे देश व समाज के विकास की रुकी हुई गति में तेजी आये व राष्ट्र का सम्मान विश्व में बढ़े. जिलाउपाध्यक्ष ऋषभ गुप्ता ने कोरोना वायरस के बचाव के लिये कोरोना प्रोटोकाल के विषय में जनजागरण लाने व मास्क लगाने का संकल्प दिया, वरिष्ठ सदस्य अंकित यादव ने उपस्थित सदस्यों व संतों का आभार व्यक्त किया. मंच संचालन वरिष्ट सदस्य रोहित चौकसे ने किया. उक्त कार्यक्रम में हिंदू सेवा परिषद् प्रचार प्रसार प्रमुख ब्रजेश सिहोसे, निवास प्रखंड प्रमुख दिनेश बर्मन, प्रखंड मनेरी प्रमुख अभिलाष तिवारी, संचित जायसवाल, रोहित, संतोष, रामकरन, अंकित, नमन साहू, सतीश, समीर, निखिल जायसवाल, आकर्ष खरे सहित अन्य सदस्य एवं ग्राम के वरिष्ठ जनों की उपस्थिति रही.



No comments:

Post a Comment