BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
प्रतिमा और कलश विसर्जन के साथ रावण का पुतला दहन कर मनाया दशहरे का पर्व - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Monday, October 26, 2020

प्रतिमा और कलश विसर्जन के साथ रावण का पुतला दहन कर मनाया दशहरे का पर्व


           
            

रेवांचल टाईम्स - नवरात्रि के पावन पर्व पर आज दिनांक 26 / 10 / 2020 दिन सोमवार को शाम 4:00 बजे से ही ग्राम मवई में विराजित दुर्गा प्रतिमाओं एवं ज्योति कलश को ग्राम भ्रमण के लिए सुसज्जित कर निकाला गया। बहुत ही सुंदर आनंद पूर्ण एवं शांतिपूर्ण वातावरण में बस स्टैंड से लगभग 500 मीटर दूरी तय करके राजीव चौक के समीप कटोरा तालाब तक जलविहार हेतु पहुंचे। पुलिस प्रशासन का भी पूर्ण रुप से सहयोग प्राप्त हुआ, उधर स्टेडियम ग्राउंड में राम रावण के संवाद के लिए हमारे युवा साथी इंद्रेश ताकत दशानन की भूमिका में, अर्पित रजक राम की भूमिका में, अनिकेत पटेल लक्ष्मण की भूमिका में ,एवं पवन धुर्वे हनुमान की भूमिका में दिखाई दिए स्कूटी में सवारी करता दशानन कौतूहल का स्पष्ट उदाहरण दिखाई दिया। इस तरह शाम 6:45 बजे तक दशहरे का त्यौहार संपन्न हो गया । 
 रेवांचल टाइम्स मदन चक्रवर्ती की रिपोर्ट


No comments:

Post a Comment