BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
अरी रोड जर्जर, बड़े हादसे को न्यौता दे रहा मार्ग, गड्ढों में सड़क ढूंढ रहे राहगीर - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Saturday, October 3, 2020

अरी रोड जर्जर, बड़े हादसे को न्यौता दे रहा मार्ग, गड्ढों में सड़क ढूंढ रहे राहगीर


रेवांचल टाइम्स:- जिले में  रोड की हालत  देखा जाए तो  गड्ढों के अलावा रोज ही नहीं सिवनी से अरी कटंगी मार्ग में रोड पर गड्ढे ही गड्ढे हो गए है, जिसको लेकर ग्रामवासियों ने लगातार सड़क मरम्मत की शिकायत शासन प्रशासन से विभिन्न माध्यमों से की है।

आए दिन रोड पर चलते हुए इन गड्ढों के कारण हादसे हो रहे है। पिछले दिन ही अरी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में 8 मामले सड़क हादसों के आए। पूर्व में भी ख़राब सड़क के चलते ग्राम तिघरा में एक व्यक्ति की मृत्यु हो गई, जिस पर ग्रामीणों ने आक्रोश जताते हुए सड़क यातायात 4 घंटे बाधित किया। अतिरिक्त पुलिस बल आने पर ग्रामीणों को समझाते हुए यातायात पुनः प्रारंभ किया गया।

इस सड़क पर यह पहली घटना नहीं थी ऐसी सड़क दुर्घटनाएं इस सड़क पर आए दिन होते रहती है।

बता दे की अरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सक ना होने के कारण मरीजों को जिला अस्पताल ही ले जाना पड़ता है।

उस पर यह सड़क खराब है जो दोहरी दुर्घटना को आमंत्रण देती है। इस मामले पर संबंधित अधिकारियों द्वारा चुप्पी साध ली गई है। और कभी चुप्पी टूटती है तो झूठे आश्वासन और कुछ नहीं।

ग्रामीणों का कहना है कि यदि जल्द ही कुछ नहीं किया गया तो मजबूरन उग्र आंदोलन करना पड़ेगा। जिसकी पूर्ण जवाबदारी शासन प्रशासन की होगी।


रेवांचल टाइम्स से मुकेश जायसवाल की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment