BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
एक रोड बनी श्रेय लेने का रास्ता राजनीति चमकाने का अड्डा - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Saturday, October 3, 2020

एक रोड बनी श्रेय लेने का रास्ता राजनीति चमकाने का अड्डा


रेवांचल टाइम्स - सकरदा से चक्की खमरिया मनरेगा से बनने वाली रोड बनी राजनीति चमकाने का अड्डा सकरदा से चक्की खमरिया रोड स्वीकृत होते ही हर छोटा-मोटा नेता अपने द्वारा स्वीकृत कराने की बात कहकर राजनीति चमकाने में लगा हुआ है ।ऐसा लगता है इस रोड के बनने की इतनी खुशी वहां से आने जाने वाले ग्रामीण और स्कूल पढ़ने वाले बच्चों को नहीं उससे ज्यादा तथा कथित छूट भैया नेता राजनीतिक फायदा दिलाने की नजर आ रही है ऐसा लगता है आने वाले समय में होने वाले सरपंच जनपद और जिला के चुनाव इसी रोड पर लड़े जाने वाले हैं इसलिए अपने समर्थकों के नाम लिखवाना और पंचायत की रोड का भूमि पूजन मे पंचायत के लोगों का और पदाधिकारियों को ना शामिल करना और उनकी अनुपस्थिति में रोड का भूमि पूजन करना तो राजनीति चमकाना ही समझ आता है कुछ नेता अपने नाम को पटल में लिखवाने की जल्दी में क्यों है यह तो समझ से परे है कहीं ऐसा तो नहीं कि उस पटल को ही दिखा कर आने वाले समय में चुनाव वोट मांगे जाएंगे जबकि भूमि पूजन हुए 3 से 4 दिन बीत जाने पर भी अभी उस रोड की फाइल तक कंप्लीट नहीं हुई है।


अखिलेश बंदेवार एवं विनोद दुबे के साथ रेवांचल टाइम्स की एक रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment