BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
सच्चे जनसेवक की हुई कोरोना संक्रमण से मौत...... दो साल पहले ही पटवारी से बने थे नायब तहसीलदार.... - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Saturday, October 3, 2020

सच्चे जनसेवक की हुई कोरोना संक्रमण से मौत...... दो साल पहले ही पटवारी से बने थे नायब तहसीलदार....


रेवांचल टाइम्स - कोरोना कोविड - 19 महामारी एक ऐसी बीमारी जो धीरे-धीरे राजस्व विभाग के मैदानी कर्मचारियों के लिए काल बनते जा रहीं है। सरकार के अल्प संशोधनों और सीमाओं से परे जा कर कार्य कर रहे राजस्व अमले के कर्मचारियों व अधिकारियों की अब दुःख भोगने की नियति होती जा रही है। वहीं  पटवारी से दो साल पहले नायब तहसीलदार बने मोतीराम परते का आज कोविड - 19 संक्रमण के कारण असमय निधन हो गया।श्री परते नायब तहसीलदार पद पर कटनी में पदस्थ थे। कोरोना कोविड 19 पॉजिटिव होने के कारण उनका इलाज मेडिकल जबलपुर में चल रहा था, इलाज के दौरान उनके निधन हो जाने की जानकारी जैसे ही सिवनी के राजस्व  विभाग के कर्मचारियों को लगी तो पूरे राजस्व परिवार में इस घटना को सुनते ही  शोक की लहर चल पड़ी हर तरफ लोग इस घटना को सुनते ही सदमे और दुःख महसूस करते उन्हें  विनम्र श्रद्धांजलि  अर्पित की गई ।


       पटवारी से नायब तहसीलदार बने मोतीराम परते एक सच्चे शासकीय सेवक थे जो कि कभी भी अपने काम से पीछे नहीं हटे। शायद पटवारी की नौकरी से आगे आये थे, इसलिए हर शासकीय काम को पूरे मनोयोग से संशाधनों के अभाव में भी करने को तत्पर रहते थे। श्री परते का निधन  जिले के राजस्व परिवार के लिए एक अपूरणीय क्षति है। राजस्व परिवार के साथ साथ अखबार परिवार की ओर से भी विनम्र श्रद्धांजलि!

No comments:

Post a Comment