रेवांचल टाइम्स - नही थम रहा है कोरोना का कहर आज मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी से प्राप्त जानकारी के अनुसार 4 अक्टूबर की शाम 4 बजे से 5 अक्टूबर की शाम 4 बजे तक 7 नए कोरोना पॉजीटिव केस मिले हैं। जानकारी के अनुसार औरई बिछिया निवासी 56 वर्षीय पुरूष, वार्ड नंबर 2 नैनपुर निवासी 42 वर्षीय महिला, वार्ड नंबर 7 नैनपुर निवासी 38 वर्षीय पुरूष, वार्ड नंबर 6 नैनपुर निवासी 6 वर्षीय बालक, आंगनतिराहा निवासी 82 वर्षीय महिला, पुलिस लाईन मंडला निवासी 40 वर्षीय पुरूष तथा शक्तिनगर मंडला निवासी 57 वर्षीय पुरूष की कोरोना रिपोर्ट पॉजीटिव आई है। सभी संक्रमितों को आईसोलेशन में रखा गया है। कलेक्टर हर्षिका सिंह ने संक्रमितों के संपर्क में आए व्यक्तियों के स्वास्थ्य परीक्षण तथा कोरोना जांच कराने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने जनसामान्य से मॉस्क लगाने तथा सोशल डिस्टेसिंग का पालन करने का आव्हान किया है।
Monday, October 5, 2020
Home
mandla
Top
आज फिर आई कोरोना संक्रमित के पॉजिटिव रिपोर्ट जाने कहाँ कहाँ से मिले आज कोरोना के मरीज
आज फिर आई कोरोना संक्रमित के पॉजिटिव रिपोर्ट जाने कहाँ कहाँ से मिले आज कोरोना के मरीज
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Author Details
Revanchal Times Weekly News Paper

No comments:
Post a Comment