BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
अथर्व ने जे. ई . ई . एडवांस्ड में किया छिंदवाड़ा एवं म. प्र. को किया गौरवान्वित - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Monday, October 5, 2020

अथर्व ने जे. ई . ई . एडवांस्ड में किया छिंदवाड़ा एवं म. प्र. को किया गौरवान्वित



रेवांचल टाइम्स - आई आई टी दिल्ली द्वारा आयोजित  जे ई ई  एडवांस्ड के परिणाम आज घोषित किये गए.  राष्ट्रीय स्तर की इंजिनीरिंग की प्रवेश परीक्षा में छिंदवाड़ा के विवेकानंद कॉलोनी निवासी अथर्व डबली ने ऑल इंडिया रैंक १०१ वा स्थान प्राप्त कर छिंदवाड़ा जिले का नाम देश एवं प्रदेश में रोशन किया । 

             ज्ञात हो कि अथर्व ने दसवीं कक्षा में निर्मल पब्लिक स्कूल में अध्ययनरत रहते हुए 98.2 % के साथ जिले में प्रथम स्थान प्राप्त किया था । इस वर्ष डेनियलसन इंग्लिश मीडियम स्कूल से 12 वी बोर्ड में  95% प्राप्त कर जिला मेरिट में दूसरा स्थान प्राप्त किया । अथर्व आई आई टी से पढाई पूरी कर आत्मनिर्भर भारत के लिए योगदान देना चाहता है  व अथर्व ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता व गुरुजनो को दिया ।

    अथर्व के पिता प्रवीण डबली , उ मा वि. बौहनाखैरी में प्रधानाध्यायक हैं एवं माता श्रीमती प्रणिता डबली गृहिणी हैं ।

No comments:

Post a Comment