रेवांचल टाइम्स - नाबालिग अपह्त बच्चों की तलाश में मण्डला पुलिस को मिली सफलता, थाना कोतवाली पुलिस ने नाबालिक बालिका को ढुंढकर किया परिजनों के सुपुर्द
थाना कोतवाली अपराध क्र.246/2020 धारा 363 भादवि के तहत
मण्डला जिले में अनलाक के बाद से ही नाबालिक बच्चों के गुमने की सूचनाओं पर तत्परता से कार्यवाही कर नाबालिक बच्चों की तलाश का अभियान मण्डला पुलिस द्वारा लगातार चलाया जा रहा है। इस संबंध में पुलिस अधीक्षक मण्डला दीपक कुमार शुक्ला द्वारा जिलास्तर पर सायबर सेल मण्डला की विशेष टीम का गठन कर जिले के सभी थाना प्रभारियों को टीम की सहायता से उनके थाना क्षेत्र के गुमशुदा नाबालिग बच्चों की तलाश के हरसंभव प्रयास करते हुए जल्द से जल्द बच्चों को ढूंढ कर उनके माता पिता के सुपुर्द करने के लिये निर्देशित किया गया हैं ।
इसी तारतम्य में पुलिस अधीक्षक मण्डला द्वारा गठित विशेष टीम के सहयोग से थाना कोतवाली पुलिस द्वारा दिनांक 14.10.2020 को लगभग 03 माह पूर्व लापता हुई नाबालिक बच्ची को जबलपुर से ढूंढकर उसके परिजनों के सुपुर्द किया गया है । उक्त घटना में दिनांक 18.07.20 को प्रार्थी द्वारा थाना कोतवाली पर सूचना दी गई थी की प्रार्थी की नाबालिग बेटी जिसकी उम्र 17 वर्ष है घर से बिना बताये कंही चली गई , प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना कोतवाली पर अप.क्र.246/2020 धारा 363 भादवि के अंतर्गत पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया था । प्रकरण में थाना कोतवाली पुलिस द्वारा नाबालिक बच्ची की तलाश के प्रयास लगातार किये जा रहे थे जिसके फलस्वरुप नाबालिक बच्ची की तलाश के लिये लगाये मुखबिरों से प्राप्त सूचना के आधार पर पुलिस थाना कोतवाली ने सूचना के आधार पर नाबालिक बच्ची को जबलपुर गढा से दस्तयाब कर उसके परिजनों के सुपुर्द किया गया है । पुलिस द्वारा प्रकरण में नाबालिक बच्ची के माननीय न्यायालय में दिये गये कथनों के आधार पर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है ।
उक्त सम्पूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी कोतवाली निलेश दोहरे, उनि सुदेश समन, सउनि मुकेश चौरसिया,आर. कृष्णकुमार सेन, महिला आर. ज्योति एवं सायबर सेल से आर. सूर्यचंद वघेल, आर. सूरेश भटरे की सराहनीय भूमिका रही।

No comments:
Post a Comment