रेवांचल टाइम्स:- अरी लगातार पिछले दो वर्षों की तरह इस वर्ष भी ए.एम.के.पेट्रोलियम काठी अरी (जिला सिवनी) मे किसान मेले का आयोजन किया गया। जिसमे पधारे कंपनी अधिकारी ललित शेरकर (छेत्रीय प्रबंधक ल्यूब)प्रदीप निखाड़े (बिक्री अधिकारी ल्यूब)महेश वीरकुड (अधिकारी स्मार्ट फ्लीट कार्ड) डीलर मो. शफीक खान
एवं सम्मानीय किसान बंधुओं की उपस्तिथि मे कंपनी अधिकारियों द्वारा फीता काटकर मेले का शुभारंभ किया गया।
अधिकारियों द्वारा मेक ऑयल के बारे मे एवं मेक ऑयल लेने पर जो फ्री उपहार स्कीम चलाई जा रही है उसकी जानकारी किसान बंधुओं को दी गई, स्कीम 24/10/2020 से 26/1/2021 तक चलाई जाएगी जिसमे बाईक के किसी भी 4T ऑयल के सांथ 50 का पेट्रोल या एक छोटी बाल्टी फ्री एवं साथ मे 20 से 40 रु तक का कूपन
मेक 7.5 लीटर से 26 लीटर तक के पेक मे एक स्टूल या बड़ी बाल्टी साथ मे कीरिंग एवं केरीबेग फ्री 50 से 100 ग्राहकों के बीच मे कूपन द्वारा लकी ड्रा सोनाटा की हाथ घड़ी या प्रेशर कूकर
रेवाचल टाइम्स से मुकेश जायसवाल की रिपोर्ट

No comments:
Post a Comment