रेवांचल टाइम्स:- सिवनी मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ के सी मेशराम द्वारा जानकारी देते हुए बताया गया कि विगत देर रात प्राप्त रिपोर्ट में 4 नए पॉजिटिव मरीज मिले हैं। जिसमें छपारा मुख्यालय की चौरसिया कालोनी में 2, घंसौर विकासखण्ड के ग्राम कुड़ोपार में 1 एवं ग्राम मावई में 1 पॉजिटिव मरीज पाया गया हैं। वही विगत दिवस 8 मरीज पूर्णत: ठीक हो चुके हैं।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ के सी मेशराम ने बताया कि अब तक जिले में कुल 29013 संदिग्ध व्यक्तियों के नमूने लिए गए हैं। जिसमें से 1219 कोरोना पॉजिटिव मरीज पाये गए हैं। 1142 मरीज पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। कोरोना के 69 एक्टिव केस हैं।
जिनमें से 61 मरीज होंम कोरोनटाइन हैं।
जिनकी मॉनिटरिंग कोविड़ कमांड एवं कट्रोल सेंटर से की जा रहीं।
रेवांचल टाइम्स से मुकेश जायसवाल की रिपोर्ट

No comments:
Post a Comment