BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
कोविड वैक्सीनेशन तैयारी को लेकर बालाघाट कलेक्टर ने ली चिकित्सा अधिकारियों की बैठक - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Friday, October 23, 2020

कोविड वैक्सीनेशन तैयारी को लेकर बालाघाट कलेक्टर ने ली चिकित्सा अधिकारियों की बैठक

रेवांचल टाइम्स - कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए वैक्सीन तैयार करने पर काम चल रहा है। राज्य शासन के निर्देशानुसार कोविड वैक्‍सीनेशन के लिए जिले में प्रारंभिक तैयारी शुरू कर दी गई है। इसी कड़ी में कलेक्टर दीपक आर्य ने आज 22 अक्टूबर को स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की बैठक लेकर उन्हें आवश्यक दिशा निर्देश दिये। बैठक में पुलिस अधीक्षक अभिषेक तिवारी, अपर कलेक्टर फ्रेंक नोबल ए, सभी एसडीएम, पुलिस अधिकारी, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ मनोज पांडेय, जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ परेश उपलप एवं सभी खंड चिकित्सा अधिकारी उपस्थित थे। 


     बैठक में बताया गया कि कोविड वैक्सीनेशन के लिए सबसे पहले स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े समस्त शासकीय एवं अशासकीय कार्यकर्त्ताओं की डाटा शीट तैयार करना है। इसमें आंगनवाड़ी एवं आशा कार्यकर्त्ता को भी शामिल करना है। सभी खंड चिकित्सा अधिकारियों को डाटा शीट समय सीमा में तैयार कर जिला कार्यालय को उपलब्ध कराना है। बैठक में तय किया गया कि बालाघाट जिले में कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए जिले की सीमा में प्रवेश करने वाले प्रत्येक व्यक्ति के लिए मास्क लगाना अनिवार्य होगा, गमछा, रूमाल या अन्य किसी कपड़े से काम नहीं चलेगा। जिले के सभी सीमावर्ती नाकों में इसका कड़ाई से पालन कराया जायेगा। इसी प्रकार नगरीय क्षेत्र में आने वाले प्रत्येक व्यक्ति को मास्क लगाना अनिवार्य होगा। बैठक में बताया गया कि बिरसा विकासखंड में कोरोनउनमें कोविड सेंटर में भर्ती कराया जायेगा।


     बैठक में आरबीएसके के जिला कार्यक्रम प्रबंधक, पालिका परिषद लांजी, वारासिवनी एवं बालाघाट के मुख्य नगरपालिका अधिकारी, समस्त विकासखंड कार्यक्रम प्रबंधक, समस्त विकासखंड के डाटा एंट्री ऑपरेटर उपस्थित थे।



रेवांचल टाइम्स बालाघाट से खेमराज बनाफरे की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment