रेवांचल टाइम्स - वन विभाग आखिर क्यों नही लगाए जाते हैं स्टाप डेमो के गेट वन परिक्षेत्र को जहां एक तरफ शासन द्वारा एवं खुद वन विभाग द्वारा अनुभूति जैसे आयोजनों ओर कार्यकृम के माध्यम से जन जागृति फैला रहा है वन संरक्षण एवं उनमे रहने वाले वन प्राणी की सुरक्षा पर पाठ पढ़ाया जा रहा है वही इन सभी कार्यशैली के विपरीत खुद वन विभाग और उनके कर्माचारी नजर आ रहे हैं जिससे कर्मचारियों और अधिकारियों की लापरवाही स्पष्ट दिखाई दे रही है गौरतलब है कि जहां विगत चार वर्षों से लगातार वन विभाग द्वारा प्राकृतिक जल प्रपात जोगनभूर्री ,घुघरा जलप्रपात में स्कूली बच्चों और ग्रामीण जनों को जल जंगल जमीन,एवं वन प्राणियों के संरक्षण पर पाठ पढ़ाया जाता है लेकिन ये पाठ वन विभाग के कर्मचारियों को भी समझना चाहिए और अपने कर्तव्य का पालन ईमानदारी से करना चाहिए आपको बता दे कि मंडला वन मंडल के अंतर्गत आने वाले बरेला,बीजाडांडी, कालपी,वन परिक्षेत्र में स्तिथ जल प्रपातों में स्टॉप डेमो का निर्माण जल संरक्षण और वन प्राणियों की प्यास बुझाने के उद्देश्य से किया गया जिसकी समय समय पर संरक्षण रखरखाव की जिम्मेदारी परिक्षेत्र अधिकारियों एवं कर्मचारियों को करनी होती है जैसे समय पर डेमो के गेट लगाना पर समय रहते गेट नही लगाए गए हैं जो कि चिंता का विषय है ।
रेवांचल टाइम्स के लिए रवि झारिया की रिपोर्ट बीजाडांडी


No comments:
Post a Comment