रेवांचल टाइम्स - आदिवासी बाहुल्य विकास खण्ड मवई ग्रामीण क्षेत्रों में उद्योगिनी संस्था द्वारा ग्रामीण बच्चों को लर्निंग शिक्षण सामग्री का वितरण किया जा रहा है उद्योगिनी संस्था के द्वारा संचालित छैरता परियोजना के माध्यम से मवई जनपद के 10 गांव हर्रा टोला पखवार पौड़ी बरमुंडा मजगांव सेदा मडवा सारास डोली बिल गांव मोहगांव में गांव के बच्चों को जिनके पास शिक्षण सामग्री की कमी है करोना काल में ग्रामीण क्षेत्रों में स्कूल बंद होने कारण वही उनके माता-पिता के पास पैसे के अभाव होने कारण बच्चों के लिए पर्याप्त मात्रा में शिक्षण सामग्री नहीं खरीद पा रहे ऐसे परिवार के बच्चों को उद्योगिनी संस्था के द्वारा सिलेट पहाड़ा पेंसिल अक्षर chat ginti chart प्रदान किए जा रहे हैं अभी तक संस्था के द्वारा 300 गरीब बच्चों को शिक्षण सामग्री बा मार्क्स बांटा जा चुका है वही 200 बच्चों को और बांटने का लक्ष्य रखा गया है संस्था के कार्यकर्ता संदीप श्रीवास ने बताया की संस्था के माध्यम से जरूरतमंद बच्चों की मदद की जा रही है गांव के गरीब परिवार के बच्चों को चिन्हित करके उनको सामग्री वितरण किया जा रहा है शिक्षण सामग्री पाकर बच्चों के चेहरे में मुस्कान आ जाती है वही उनके माता-पिता भी इस कार्य से बहुत खुश हैं और संस्था को धन्यवाद प्रेषित कर रहे हैंइस कार्य में उद्योगिनी संस्था के फील्ड सुपरवाइजर समीर भारद्वाज संदीप श्रीवास नेहा कांत अंजू पटेरिया रामकुमार पोर्ते का विशेष सहयोग रहा
रेवांचल टाइम्स से हरीश बिंझिया मोतीनाला ,मवई


No comments:
Post a Comment