रेवांचल टाईम्स - आरोपियों ने साजिश के तहत छलकपट पूर्वक बुलवाया था कोसमी मंदिर मृतक और साथियों को रजामंदी के लिए।
एसपी विवेक अग्रवाल की घोषणा सभी कत्ल का भंडाफोड़ करने वाले पुलिस अधिकारी कर्मचारी होंगे पुरस्कृत।
परासिया छिंदवाड़ा :- पुलिस थाना परासिया क्षेत्रांतर्गत वाले ग्राम कोसमी में गत 25 अक्टूबर की मध्यरात्रि थाना प्रभारी एस एस जगेत को झगड़ा फसाद की सूचना मिलने पर वे खुद मय पुलिस स्टाफ के साथ मौके पर ग्राम कोसमी पहुंचे जहाँ कोसमी हनुमान मंदिर के प्रमुख द्वार के सामने एक योजनाबद्ध ढंग से हुए विवाद एवं मारपीट से एक व्यक्ति जो फौत हो चुका था और वही कुछ लोग घायल थे।
मौका स्थल पर ही प्रार्थी विवेक नर्रे पिता संतोष नर्रे उम्र 20 साल निवासी पुरानी बस्ती वार्ड नं.03 चांदामेटा थाना चांदामेटा की रिपोर्ट पर आरोपी
(1) रोहित उर्फ खटला (2) आकाश धुर्वे (3) मुकेश उर्फ मुक्की धुर्वे (4) नीलेश सल्लाम (5) राजा सूर्यवंशी (6) अंकित ढिढोडिया (7) रूपेश कनौजिया (8) सुनील धुर्वे (9) ऋषभ शर्मा (10) आशीष यादव (11) रोहन धुर्वे के विरुद्ध क्रमशः धारा 147, 148, 149, 294, 307, 302 भा.द.वि. का देहाती नालसी लेखकर असल अपराध पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया।
जहाँ जांच पड़ताल के दौरान विवेचना में ज्ञात हुआ कि आरोपी रोहित, ऋषभ, नीलेश और उसके साथियों से गांगीवाड़ा में अंकुश और आशीष ठाकुर का विवाद हो गया था तो उसी विवाद के मद्देनजर मान- मनव्वल से समझौता करने के नियत से पीड़ित पक्ष आशीष और आरोपी राजा ने अपने- अपने पक्ष के लोगो को ग्राम कोसमी बुलाया गया।
आरोपीगणों ने एक राय एक मत होकर मुक्करर स्थान कोसमी पर जैसे ही पीड़ित पक्ष पहुंचे उन पर आरोपीगणों ने योजनाबद्ध तरीके से जान से मार डालने की नियत से घातक हथियार डंडो से ताबड़तोड़ हमला कर मारपीट किए।
जिसमें शिवकुमार पिता छेदी कवरेती निवासी छिन्दवाड़ा की मौत हो गयी तथा अंकित मालवी, चंदू ढाकरिया, निखिल चौरिया, पकंज परतेती, विवेक नर्रे को चोटे आयी है।
मामले के आरोपियो की तलाश हेतु जिले के संवेदनशील पुलिस अधीक्षक एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के मार्गनिर्देशन में परासिया एसडीओपी के द्वारा एक पुलिस टीम गठित कर आरोपियो की तलाश और धरपकड़ कार्यवाही की जिम्मेवारी थाना प्रभारी जगेत सहित अन्य थाना प्रभारियों की भी दी गयी।
जिसके फलस्वरूप थाना प्रभारी जगेत व उनके सहयोगी पुलिस स्टाफ ने घटना में शामिल 11 में से 08 आरोपियो को गिरफ्तार कर उनसे घटना में प्रयुक्त शस्त्र. हथियार डंडे आदि जप्त किए गए।
गिरफ्तार आरोपीयानों की सूची ये है
(1) रोहित उर्फ खटला पिता दिलीप धुर्वे उम्र 22 वर्ष निवासी शहपानी बस्ती थाना शिवपुरी जिला छिन्दवाड़ा।
(2) आकाश पिता सुरेश धुर्वे उम्र 21 वर्ष निवासी मंदिर के पीछे कोसमी थाना परासिया जिला छिन्दवाड़ा।
(3) मुकेश उर्फ मुक्की पिता रतनलाल धुर्वे उम्र 21 वर्ष निवासी शहपानी बस्ती थाना शिवपुरी जिला छिंदवाड़ा।
(4) नीलेश सल्लाम पिता सुखमन सल्लाम उम्र 25 वर्ष निवासी स्कूल मोहल्ला कोसमी थाना परासिया।।
(5) राजा पिता अशोक सूर्यवंशी उम्र 19 वर्ष निवासी कोसमी थाना परासिया जिला छिन्दवाड़ा।
(6)अंकित पिता शिवनारायण ढिढोडिया उम्र 21 वर्ष निवासी शिवपुरी थाना शिवपुरी जिला छिन्दवाड़ा।
(7) रूपेश कनौजिया पिता भोला कनोजिया उम्र 25 साल सा. खैरांजी थाना शिवपुरी जिला छिन्दवाड़ा।
(8) सुनील धुर्वे पिता स्व. गंगा धुर्वे उम्र 23 साल शंकरगढ थाना शिवपुरी जिला छिन्दवाड़ा।
फरार आरोपीयान की सूची ये है
(1) ऋषभ पिता मदन कुमार शर्मा निवासी खैरांजी शंकरगढ़ थाना शिवपुरी।
(2) आशीष यादव पिता राकेश यादव निवासी आमा लाईन रावनवाड़ा थाना शिवपुरी।
(3) रोहन पिता गंगाराम धुर्वे निवासी आमा लाईन रावनवाड़ा है।
जिनकी तलाश पतासाजी सरगर्मी से की जा रही है।
धरपकड़ पुलिस टीम इस प्रकार थी।
परासिया थाना प्रभारी सुमेरसिंह जगेत शिवपुरी थाना प्रभारी प्रीतम सिंह तिलगाम चांदामेटा थाना प्रभारी उनि. बलवंत सिंह कौरव उपनिरीक्षक क्रमशः पारस आर्मो, अंजना मरावी, बानासिंह पवार।
सउनि. एसएस.परिहार, प्र.आर. ओमप्रकाश मालवी, आरक्षक क्रमशः सुरेश, बैदेही,अनूप, संतोष,आलम, म.आर. पूनम, सैनिक अजय, गोपीकिशन, सायबर टीम आरक्षक आदित्य रघुवंशी, नितिन ठाकुर के द्वारा कड़ी मेहनत और लगन से काम कर बड़ी सफलता हासिल की।।
एस पी विवेक अग्रवाल ने इस टीम के सराहनीय कार्य के लिए सभी को उनके द्वारा इनाम देने की घोषणा की।।

No comments:
Post a Comment