BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
सरपंच सचिव अपने निजी स्वर्थ के चलते करवा रहे है शासकीय भूमि पर अबैध कब्ज़ा - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Sunday, October 4, 2020

सरपंच सचिव अपने निजी स्वर्थ के चलते करवा रहे है शासकीय भूमि पर अबैध कब्ज़ा




 रेवांचल टाइम्स -- दिन व दिन शासकीय भूमि में माफियाओ द्वारा कब्जा किया जा रहा है वही अब जनपद पंचायत मंडला के अंतर्गत ग्राम पंचायत गोंझी माल के सरपंच सचिव द्वारा ग्राम में ही कुछ लोगों से रुपये लेकर शासकीय भूमि में अवैध रूप से कब्‍जा कराने का मामला सामने आया है मंडला जिले में ग्राम गोंझी माल में मेडिकल कॉलेज बनने वाला है इसकी जानकरी मिलते ही ग्राम के सरपंच सचिव द्वारा भू माफियाओ को अवैध रूप से शासकीय भूमि में कब्‍जा दिलाया जा रहा है, वर्तमान में छोटी गोंझी में पंचायत के कुछ पंच ने नाम न छापने के एवज में बताया की सरपंच सचिव द्वारा रुपये लेकर अवैध कब्‍जा कराया गया है जिसमे कब्जा धारियों द्वारा शासकीय भूमि में पक्की दो दुकाने बनाया गया है लोगों का कहना है जहा पर पक्की दो दुकाने बनी है वहा सामुदायिक भवन निर्माण होना था जिससे ग्रामीणों में काफी आक्रोस है वही ग्रामीणों का कहना है कि लॉकडाउन के समय सरपंच सचिव द्वारा चोरी छुपे रुपये लेकर अवैध कब्‍जा कराया गया है ग्रामीणों की मांग है की जल्द से जल्द उक्त कब्‍जा को हटवा कर दोषियों के विरुद्ध कार्यवाही हो 


इनका कहना

         जानकारी मिली है की ग्राम गोंझीमाल में सरपंच सचिव ने शासकीय भूमि पर कब्ज़ा  करवाया हैजांच की जा रही है, नियमानुसार  दोषियों के विरुद्ध कार्यवाही की जायेगी।

मनीष बागरी,

मुख्य कार्यपालन अधिकारी

जनपद पंचायत मण्डला

No comments:

Post a Comment