रेवांचल टाइम्स:- अरी थाना अंतर्गत ग्राम अरी के जुम्माटोला में करेंट लगने से एक युवक की मुत्यु का मामला प्रकाश में आया।
मृतक पप्पू यादव पिता ज्ञानसिंह यादव उम्र लगभग 17 वर्ष निवासी ग्राम अरी ( जुम्माटोला ) की करेंट लगने से मृत्यु हो गई घटना लगभग सुबह 11:30 बजे की है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक पप्पू यादव खेत पर बने कुएं में पानी की मोटर चालू करने गया था। अचानक करेंट लगने से गिर गया, जिसे ग्राम वासियों द्वारा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अरी में उपचार हेतु लाया गया, परंतु प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अरी में चिकित्सक ना होने के कारण कार्यरत नर्स द्वारा प्राथमिक उपचार किया गया, तथा जिला चिकित्सालय जाने की सलाह दी गई। इसी बीच पप्पू यादव की जिला चिकित्सालय सिवनी ले जाने के पूर्व ही मृत्यु हो गई।
अरी पुलिस द्वारा पंचनामा तैयार कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
रेवांचल टाइम्स से मुकेश जायसवाल की रिपोर्ट

No comments:
Post a Comment