BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
पंचायत के कर्मों का फल भुगत रहे हैं ग्रामीण एवं किसान - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Thursday, October 22, 2020

पंचायत के कर्मों का फल भुगत रहे हैं ग्रामीण एवं किसान




रेवांचल टाइम्स -  पंचायत की लापरवाही  ग्रामीण एंव किसानों को पड़ रही भारी  पंचायत सिवनी के अन्तर्गत ग्राम पंचायत पीपरडाही की लापरवाही के कारण 10 माह से बन रही पुलिया आज भी पूरी नही हुई पीपरड़ाही के किसानों ने बताया कि अब हमें जो दूरी 100 मीटर थी तय करने के लिए चारगांव 2 किलोमीटर, वहां से फुलारा 3किलोमीटर, वहा से पीपरड़ाही 3किलोमीटर लगभग 8से9 किलोमीटर जाना पड़ रहा है चारगांव तक रोड खराब होने के कारण हमें आधी ट्रॉली ही फसल लेकर जाना पड़ता है। जिससे हमें डीजल का भी अतिरिक्त खर्च देना पड़ रहा है किसान शैलू सनोडिया,कमल सनोडिया, रवि चंद्रवंशी, लालचंद सनोडिया, इंद्रजीत सनोडिया, रामकुमार मालवी, सिल्लू मालवी आदि ने बताया कि हमारे द्वारा पंचायत को बार बार बोला गया मगर पंचायत द्वारा निर्माण नही कराया गया ।अब पंचायत किसानों से कह रही है कि लोग बाजू से काम चलाऊ रास्ता बना ले अब किसानों के पास खुद काम चलाऊ रास्ता बनाने के अलावा कोई रास्ता नहीं बचा है।


इस सम्बंध में इनका कहना है कि एक दो दिन में काम चालू करा दिया जाएगा ।राजाराम यादव सचिव ग्राम पंचायत पीपरड़ाही 


विनोद दुबे के साथ रेवांचल टाइम्स की एक रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment