रेवांचल टाइम्स - थाना नैनपुर अंतर्गत पिंडरई चौकी में एक युवक श्याम सिंह विश्वकर्मा 22 वर्ष पिता दर्शन सिंह ने फांसी लगा ली बताया गया है कि यह युवक किसी नाबालिक लड़की को लेकर गया था बाद में युवती के परिजनों ने पिंडरई चौकी में इसकी शिकायत की थी कल शाम दोनो को गजना के पास देखा गया था इसके बाद दोनों को पुलिस ने चोकी लाया और आज बच्ची के कथन न्यायालय में होना था देर रात चौकी पिंडरई थाना नैनपुर में इस युवक ने
फाँसी लगा ली।आनन फानन में युवक को जिला हॉस्पिटल ले जाया गया जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया युवक का पोस्टमार्टम मंडला जिला चिकित्सालय में हो रहा है बताया गया है कि युवक के घर ताला लगा हुआ है एवं उसके पिता की मृत्यु पहले ही हो चुकी है घर में माँ के अलावा एक भाई भी है घटना की सूचना पुलिस अधीक्षक मंडला को मिल चुकी है इस विषय में कोई भी कुछ कहने को तैयार नही है विस्तृत विवरण प्रतीक्षित है वहीं ग्राम में आक्रोश का माहौल बन रहा है।

No comments:
Post a Comment