BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
अरी थाने में मनाया गया विजयादशमी पर्व - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Monday, October 26, 2020

अरी थाने में मनाया गया विजयादशमी पर्व



रेवांचल टाइम्स:- अरी आज दिनांक 26 अक्टूबर 2020 को अरी थाने में विजयादशमी का पर्व मनाया गया।

यह पर्व असत्य पर सत्य की जीत के प्रतीक के रूप में मनाया जाता है जिसमें शास्त्रों वाहनों आदि की पूजा की जाती है इसी तारतम्य में अरी थाना अंतर्गत आने वाले वाहनों व अन्य की धार्मिक मान्यताओं अनुसार पूजा अर्चना की गई।

जिसमे उक्त थाने में पदस्थ समस्त अधिकारी/कर्मचारी मौजूद थे सभी ने आम जनता को अपनी तथा अपने विभाग की ओर से विजयादशमी पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दी।

साथ ही पुलिस से न डरने व अपनी समस्याओं को पुलिस को अपना मित्र समझकर बताने की बात कहीं जिससे जनता तथा पुलिस प्रशासन के मध्य आत्मीयता बनी रहे तथा आमजन अपनी समस्याओं का निराकरण आसानी से कर पाए।

थाना प्रभारी देवेन्द्र उइके ने विजयादशमी पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं सभी आमजन को देते हुए कहां कि इस पर्व की मान्यता अनुसार अगर आमजनता पुलिस प्रशासन को अपना मित्र समझकर/हितैसी  समझकर अपनी समस्याओं का समाधान की अपेक्षा रखती है तो मैं आपको विश्वास दिलाता हूं कि अपने कर्तव्यों का पालन अपनी पूर्ण क्षमता से पुलिस प्रशासन द्वारा किया जाएगा।


रेवांचल टाइम्स से मुकेश जायसवाल की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment