BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
क्षेत्र के लोधी समाज के दर्जनों होनहार विद्यार्थियों का किया गया सम्मान - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Monday, October 19, 2020

क्षेत्र के लोधी समाज के दर्जनों होनहार विद्यार्थियों का किया गया सम्मान


रेवांचल टाइम्स  बालाघाट   अखिल भारतीय लोधी लोधा अधिकारी कर्मचारी संघ आलोक के द्वारा इस वर्ष भी बालाघाट मुख्यालय के लांजी क्षेत्र में १८ अक्टूबर को समारोहपूर्वक समाज के 85 प्रतिषत से अधिक अंक अर्जित करने वाले दर्जनों छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। यहां प्रमुख रूप से उपस्थित आईआरएस जीएसटी एडिशनल कमिश्नर भोपाल लोकेश लिल्हारे और अन्य वक्ताओं के द्वारा छात्र-छात्राओं में कामयाब होने केे गुर सिखाते हुये उनके सवालो के जवाब भी दिये। यहां कार्यक्रम में सफलता सीखने के बाद छात्र गद गद दिखाई दिये।

प्रतिवषानुर्सार इस वर्ष भी लांजी एवं किरनापुर में लोधी समाज के होनहार छात्र-छात्राओं को सम्मानित करने के लिये कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें बालाघाट जिले के लांजी एवं किरनापुर समेत अन्य ब्लॉक से होनहार छात्र और उनके अभिभावक प्रतिभा सम्मान समारोह कार्यक्रम में उपस्थित रहे, यहां बाकायदा कोरोना संक्रमण काल के चलते सोशल डिस्टेंसिंग सेनेटाईजर का प्रयोग और मास्क का उपयोग अन्य इतंजाम कर ऐतिहात भी बरते गये।

कार्यक्रम में जहां प्रमुख रूप से मौजूद एडिशनल कमिश्नर लोकेश लिल्हारे ने कहा कि हम सभी सामान्य और गरीब परिवार से रहे है लेकिन पढऩे की ललक और अपने लक्ष्य को सही समय पर पहचान कर उस ओर आगे बढ़े। यदि आप छात्र लोगो को कामयाब होना है तो सही समय पर फैसले लेनें होंगे और फैसले लेने के साथ-साथ उस निर्धारित लक्ष्य को पाने के लिये पूरे मन से जुटना होगा। श्री लिल्हारे ने कहा कि अपने मुल्यांकन करते हुए आगें बढ़े छात्र और साथ ही अपनी गलतियों से सबक लेते रहे छात्र और कभी भी अपनी मार्क शीट पर अहंकार न करें और आगे की सोचे व आगे की रणनीति बनाकर काम करें और अहंकार से बचे और साथ ही साथ मोबाइल फोन का बेहतर उपयोग करे न की दुरूपयों क्योंकि अधिकत छात्र मोबाइल का दुरूपयों करते है जिससें वह असफलता को मुख देखते है। छात्र जीवन एक तपस्या है जिसका फल बाद में हमें ही मिलता और जो छात्र अपने जीवन मेंं तपस्या से दुर भागतें है असफलता उनके पास रहती है और जो  तपस्या करते है सफलता उनके कदम चुमती है। और छात्र देश के भविष्य होते है अपनी जिम्मेदारी का सही उपयोग करें। इस दौरान उपस्थित छात्र-छात्राओं ने मंच पर आकर जीवन में बेहतर ढंग से पढ़ाई, उच्च शिक्षा लक्ष्य को हासिल करने के साथ-साथ कामयाब होने के सवाल भी किये। जिसका जवाब पाकर छात्र उत्साहित दिखाई दिये।

 कार्यक्रम की शुरूआत भगवान लोधेश्वर और अमर शहीद वीरांगना अवंति बाई के छायाचित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर  किया गया। जहां होनहार छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति पत्र, शील्ड, अवंतिबाई की फोटो फे्रम सहित अन्य सामग्री देकर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से विजय खेरे जिला पंचायत सदस्य सभापति, राजकुमार करराहे पूर्व जनपद अध्यक्ष, श्रम अधिकारी श्री पिछोड़े, श्री उमरे, जितेन्द्र मोहारे, दुर्गा सौलखे, हेमंत उपवंषी, विजय मस्करे, मनोज बसेने, तोमेस दमाहे, वाय पी रानगिरे,कृष्णा लिल्हारे, हरीष सुलखे, सुभाष बसेने, सोहन 

उरोड़े, डॉ.वेदप्रकाष लिल्हारे, शिव नगपुरे,हेमंत लिल्हारे सहित अलग-अलग क्षेत्रों से आयेसमाज के गणमान्य और बड़ी संख्या में होनहार छात्र-छात्राएं मौजूद रहें



रेवांचल टाइम्स बालाघाट से खेमराज बनाफरे की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment