BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
मजदूरी भुगतान के लिए 4 साल से भटक रहा गरीब परिवार रोजगार सहायक उड़ा रहा मौज - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Monday, October 19, 2020

मजदूरी भुगतान के लिए 4 साल से भटक रहा गरीब परिवार रोजगार सहायक उड़ा रहा मौज

 




रेवांचल टाइम्स - आदिवासी बाहुल्य जिला डिंडोरी के विकासखंड मेहदवानी के अंतर्गत ग्राम पंचायत चिरपोटी मैं शासन की अनेक योजना अंतर्गत भ्रष्टाचार करते हुए भारी गड़बड़ी की गई है वही जहां डिंडोरी जिला आदिवासी बाहुल्य जिला होने पर इन आदिवासियों के लिए शासन की अनेक योजनाएं संचालित है पर शासन के नुमाइंदे और जनप्रतिनिधियों के द्वारा इन योजनाओं में जमके भ्रष्टाचार किया जाता है वही जहां पर रोजगार सहायक द्वारा भोले भाले आदिवासी जनताओं को बेवकूफ बनाकर गरीब जनता की मजदूरी वाली राशि को हड़प के डकार कर अपना पेट भरने से और मौज मस्ती में लगा हुआ है ग्राम पंचायत के रोजगार सहायक सचिव द्वारा इन गरीबो भोले भाले पन का फूल फायदा उठाया है और इनके हक में डाका डाल कर उनकी मजबूरी का फायदा उठाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है डिंडोरी जिले के कई जनपदों के ग्राम पंचायतों में रोजगार सहायक सरपंच सचिव के द्वारा भारी भ्रष्टाचारी मचाई जा रही है इसी में से 1 ग्राम पंचायत ऐसा है चिरपोटी जहां पर भी शासन की अनेक योजनाओं का बंदरबांट हो चुका है और ग्रामीण क्षेत्रों में जहा आज भी शिक्षा का अभाव होने के कारण अशिक्षा और गरीबी के कारण लोगों का शोषण शिकार सदैव होता आ रहा है बस चंद लोगों की ही आवाज प्रशासन के कानों तक पहुंच पाती है उसमें से ज्यादातर लोग गोलमाल कर एक तरफ कर दी जाती है पर प्रशासन की कार्यवाही न होने पर ये अपनी पीठ खुद थपथपा लेता है किंतु उन गरीब और बेसहारा लोगों की सुनी जो आशाएं विधवा और गरीब है जनपद पंचायत के अंतर्गत ग्रामों में व्यापक भ्रष्टाचार इस कदर हावी है कि ग्रामीण के लोग शासकीय योजनाओं का लाभ सव वंचित ही नहीं है वल्कि उनका खुल्लम खुल्ला शोषण हो रहा है और शासन की योजना इन तक नही पहुँच पा रही है वहीं पर योजनाओं से जुड़े अधिकारी कर्मचारी मलाई खा जाते हैं और हितग्राही को छाछ तक नसीब नहीं होता ऐसा ही एक मामला जनपद पंचायत महेदवानी अंतर्गत ग्राम पंचायत चिरपोटी का है जहां पर रहने वाले एक गरीब आदिवासी परिवार अंगत मरावी जिसके घर में लगभग 7 सदस्य का पूरा परिवार जीवन यापन करने के लिए मजबूर है। जबकि शासन का दावा है कि गरीब असहाय मजदूर लोगों को पूरी हाजिरी दी जाए और उनका समय पर मजदूरी भुगतान की जाए पर क्या करें इस आदिवासी परिवार को अपनी ही मेहनत का पैसा मांगने के लिए ग्राम पंचायत में जाकर बार-बार हाथ फैलाना पड़ता है और रोजगार सहायक सचिव की खरी खोटी सुनकर उल्टे पांव वापस लौटना पड़ता है और उसे कई बार डांट फटकार ग्राम पंचायत से भगा दिया जाता है जबकि इस ग्राम पंचायत मैं शिकायतों का बहुत बड़ा काला चिट्ठा छुपा हुआ है फिर भी जिम्मेदार मौन साधे हुए हैं आखिर इस रोजगार सहायक के हौसले इतने बुलंद क्यों हो गए हैं और आखिर प्रशासन इस रोजगार सहायक पर कार्यवाही करने से क्यों कतरा रहा है यहां तो अपने आप में एक अहम सवाल है जब अंगद सिंह मरावी अपनी ही मजदूरी का पैसा मांगने गया तो  रोजगार सहायक सचिव द्वारा उसे बहुत तेज से फटकार लगाया गया गरीब आदिवासी मजदूर से इस तरह से व्यवहार किया गया कि बात हाथापाई पर उतारू हो गई और गरीब आदिवासी मजदूर को ग्राम पंचायत से जलील होकर उल्टे पांव अपने घर वापस लौटना पड़ा उसी के दूसरे दिन जब वह रेवांचल टाइम्स के ब्यूरो चीफ प्रमोद पड़वार को जानकारी लगी तो वह तत्काल उस आदिवासी मजदूर से मिले और उस आदिवासी मजदूर ने अपनी सारी आपबीती सुनाई परंतु स्थानीय जनप्रतिनिधि भी इस गरीब आदिवासी परिवार की सुध नहीं ले पा रहे हैं इसके कुछ दिनों पूर्व ग्रामीण द्वारा रोजगार सहायक सचिव की शिकायत जनपद में की गई थी लेकिन जब वहां कोई कार्यवाही नहीं हुई तो ग्रामीण ग्रामीण आक्रोश में आकर जिला कलेक्टर कार्यालय पहुंचे थे उसके बावजूद भी इन ग्रामीणों को आज तक न्याय नहीं मिला और रोजगार सहायक सचिव द्वारा खुलकर भ्रष्टाचारी मचाई जा रही है ग्रामीणों ने आरोप लगाया था कि रोजगार सहायक द्वारा गाड़ियों के फर्जी बिल लगाकर राशि का आहरण किया गया था लगभग इस ग्राम पंचायत में 5 से 10 लाख तक का घोटाला होना बताया गया है जिसकी शिकायत लेकर ग्रामीण कई बार जनपद पंचायत पहुंचे हैं इसके बावजूद भी उन्हें कोई न्याय नहीं मिला यहां तो आने वाला समय ही बताएगा कि अब आगे क्या होगा


 इनका कहना.. 

      जो भी अतिरिक्त राशि निकाली गई होगी उसकी वसूली क प्रतिवेदन भेजा हुआ है जा हितग्राही पात्र है या नहीं? चेक किया जाएगा अगर पात्र होगा तो उसे राशि का भुगतान होगा

    : मुख्य कार्यपालन अधिकारी     जनपद पंचायत मेहदवानी

No comments:

Post a Comment