रेवांचल टाइम्स - नही थम रहा है कोरोना महामारी का कहर मण्डला 10 अक्टूबर 2020 मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी से प्राप्त जानकारी के अनुसार 9 अक्टूबर की शाम 4 बजे से 10 अक्टूबर की शाम 4 बजे तक 3 नए कोरोना पॉजीटिव केस मिले हैं। जानकारी के अनुसार जंतीपुर निवासी 28 वर्षीय महिला, टाटरी निवासी 42 वर्षीय पुरूष, घंसौर निवासी 85 वर्षीय पुरूष की कोरोना रिपोर्ट पॉजीटिव आई है। सभी संक्रमितों को आईसोलेशन में रखा गया है। कलेक्टर हर्षिका सिंह ने संक्रमितों के संपर्क में आए व्यक्तियों के स्वास्थ्य परीक्षण तथा कोरोना जांच कराने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने जनसामान्य से मॉस्क लगाने तथा सोशल डिस्टेसिंग का पालन करने का आव्हान किया है।
Saturday, October 10, 2020
कोरोना संक्रमित के जिले में मिले तीन नये पॉजीटिव मरीज
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Author Details
Revanchal Times Weekly News Paper

No comments:
Post a Comment