BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
जनसमस्याओं को लेकर आम आदमी पार्टी अरी इकाई की बैठक सम्पन्न - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Monday, October 26, 2020

जनसमस्याओं को लेकर आम आदमी पार्टी अरी इकाई की बैठक सम्पन्न

 



रेवांचल टाइम्स:- अरी /आज आम आदमी पार्टी अरी इकाई की बैठक जिला अध्यक्ष दुर्गेश विश्ववकर्मा की अध्यक्षता में अरी के स्थानीय कार्यकर्ता के निवास में सम्पन्न हुई जिसमें भारी संख्या में  इलाके के लोगों ने आम आदमी पार्टी की विचारधारा व दिल्ली सरकार के जनहितैषी बेहतर कामों को देखते हुए आप की सदस्यता ग्रहण की जिसमे प्रमुख रूप से मुकेश जायसवाल,मृदुलमोषन मेश्राम,बसंत बोपचे,महेश बावने, रमेश पटले जगदीश भगत,आमिर खान ,श्यामसिंह सोनवाने, चन्द्रकिशोर ठाकुर,पालसिंह इडपाचे, मनीराम विश्ववकर्मा, सुभाष नागपुरे सहित अन्य शामिल हुए । 



 बैठक में इलाके की विभिन्न जनसमस्याओं के सम्बंध में रणनीति के साथ आप कार्यकर्ताओ को जिम्मेदारी भी सौपी गई जिसमें चल रहे रेत के अवैध खनन को रोकने,गांव गांव में बिक रही अवैध शराब,पंचायतों में हो रहे भारी भ्रष्टाचार, गरीबों के  छोटी छोटी जन समस्याओं, सिवनी से अरी रोड के खराब हो जाने बैरी गेट स्टॉपर लगाए जाकर हो रही दुर्घटनाओं को रोकने सहित प्रशासन को जनसमस्याओं से अवगत व समाधन हेतु विस्तार से रणनीति बनाई गई वही आम आदमी पार्टी के गांव स्तर पर संगठन को मजबूत करने के लिए देवानंद जायसवाल को सदस्यता प्रभारी बनाया गया है लोगों की समस्याओं के लिए एक कार्यालय खोलने की आधार शिला भी रखी गई जिसके लिए स्थान का चयन किया गया। 

पार्टी का विस्तार व कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी के लिए प्रस्ताव लिया जाकर प्रदेश समिति को भेजा गया।

   ततपश्चात आप कार्यकर्ता स्थानीय पुलिस थाना अरी पहुँचे जहां उन्होंने अपनी बातें रखी व उसका समाधान निकाल कार्यवाही की मांग की जिसमे प्रमुख रूप से आपके  ,राजेन्द्र बिसेन व अन्य उपरोक्त सभी नवनियुक सदस्य उपस्थित रहे।

उक्त जानकारी आप की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति में जिला मीडिया प्रभारी राजेश पटेल द्वारा दी गई है।


रेवांचल टाइम्स से मुकेश जायसवाल की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment