रेवांचल टाइम्स - विवेक अग्रवाल पुलिस अधीक्षक छिंदवाड़ा, संजीव उइके अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक छिंदवाड़ा द्वारा पुलिस अधिकारियो /कर्मचारियो को अवैध मादक पदार्थो की तस्करी जैसे अपराधो को रोकने अभियान चलाने हेतु निर्देशित किया गया है निर्देशो के अनुरुप आज दिनांक 14/10/2020 को एसडीओ(पी) अनिल शुक्ला परासिया के निर्देशन में आज मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति स्कूटर क्रमांक MP-28 F 0267 से गांजा लेकर छिंदवाड़ा तरफ से छिन्दा तरफ जा रहा हैँ
सूचना पर तत्काल परासिया थाना पुलिस स्टाफ के द्वारा बायपास रोड पर घात लगाईं पुलिस टीम को उक्त स्कूटर आने पर रोक कर सवार व्यक्ति से पूछताछ करने पर उसने अपना नाम आरिफ पिता हनीफ खान 29 साल निवासी छिन्दा बताया जिसके पास तलाशी पर 650 ग्राम गांजा कीमती 6000 रूपये l
मिला जिसे विधिवत जप्त किया जाकर आरोपी आरिफ खान को धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट मे गिरफ्तार किया जाकर मामला पंजीबद्ध किया गया
आरोपी ने गांजा सोनू अली निवासी कूकडजागत छिंदवाड़ा से खरीद कर लाना बताया हैँ जो प्रकरण मे सोनू अली को भी आरोपी बनाया जाकर तलाश की जा रही हैँl
- सुमेर सिंह जगेत थाना प्रभारी परासिया, उपनिरीक्षक दीपा ठाकुर सहा. उपनिरी. सियाराम सिंह परिहार, प्रआर. 689 ओमप्रकाश मालवीय, आर. 369 बैदेही पटेल, आर. 519 सुरेश, सैनिक 295 गोपीकिसन, एवं की अहम भुमिका है जिन्हे पुलिस अधीक्षक के द्वारा पुरष्कृत करने की घोषणा की गई है ।

No comments:
Post a Comment