BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
ग्रामीणों ने बांध निर्माण निरस्त कराने के लिए राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Friday, October 23, 2020

ग्रामीणों ने बांध निर्माण निरस्त कराने के लिए राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन




रेवांचल टाइम्स .. जिला मुख्यालय डिंडोरी अंतर्गत समनापुर विकासखंड के ग्राम पंचायत अंडा ई मैं डूंगरिया खरमेर मध्य सिंचाई परियोजना निर्माण कार्य का बांध निर्माण को निरस्त करने की मांग ग्रामीणों द्वारा लंबे समय से लगातार की जा रही है मगर ग्रामीणों की मांग पूरी ना होने के चलते ग्रामीणों द्वारा ग्राम सभा का आयोजन कर सर्वसम्मति से बांध को निरस्त करने का प्रस्तावित पारित कर इसे संबंधित ज्ञापन गुरुवार को राज्यपाल के नाम एसडीएम महेश मंडलोई सौंपा गया बड़ी संख्या में ग्रामीण एकजुट होकर कलेक्टर कार्यालय पहुंचे जब कलेक्टर कार्यालय में नायब तहसीलदार द्वारा ज्ञापन लेने पहुंचा गया तो ग्रामीणों ने नायब तहसीलदार को ज्ञापन देते हुए कलेक्टर को ज्ञापन देने की ठानी और किसी की एक न मानी और ग्रामीण कलेक्टर कार्यालय में धरने पर बैठ गए लेकिन जैसे ही ग्रामीणों को कलेक्टर साहब की भ्रमण में जाने की ख़बर लगी तो उन्होंने एसडीएम महेश मंडलोई को राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा ग्राम सभा में सर्व सम्मिलित से किया गया प्रस्ताव पारित जनप्रतिनिधियों ने दिया कोरा आश्वासन ग्रामीणों ने बताया कि बांध बनने से 22 गांव के हजारों ग्रामीण प्रभावित होंगे ग्रामीणों ने बताया कि क्षेत्र में कई नाले ऐसे हैं जहां हमेशा पानी भरा रहता है बांध बनने से गांव में जल प्लावन की स्थिति बनेगी ग्रामीणों की मानें तो बांध निरस्त कराने के लिए वे लंबे समय से लड़ाई लड़ते आ रहे हैं ग्रामीण यह बांध यहां पर बनने नहीं देना चाहते क्योंकि जानकारी के मुताबिक कुछ ग्रामीणों की उपजाऊ जमीन भी यहां पर फसती है जिसे ग्रामीण हर हाल में देना नहीं चाहते कुछ महीने पहले ग्रामीण बांध निरस्त कराने की मांग को लेकर धरने पर भी बैठ गए थे शासन प्रशासन सहित जनप्रतिनिधियों के आश्वासन के बाद भी नहीं माने थे इसी के साथ ग्रामीण से आई अनेक महिलाएं एकजुट होकर कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर एसडीएम को राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा गया


रेवांचल टाइम्स से प्रमोद पड़वार की खास रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment