रेवांचल टाइम्स जिले में आज फिर हुई मौत डिंडोरी जिला मुख्यालय महेदवानी विकासखंड के उपयंत्री की फिर हुई कोरोना से मृत्यु यह हुआ जिले में दूसरा मामला डिंडोरी विकासखंड की एक 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत हुई थी इसके 4 दिन बाद ठीक फिर जिले के एक और कोरोना पीड़ित की मौत मेडिकल कॉलेज जबलपुर में हो गई जानकारी के अनुसार महेदवानी विकासखंड में पदस्थ शाहपुरा निवासी एक उपयंत्री की मृत्यु हो गई बताया जाता है कि पति पत्नी दोनों पॉजिटिव पाए गए थे और उनको उपचार हेतु मेडिकल कॉलेज जबलपुर रेफर किया गया था जहां उपचार के दौरान पति की मृत्यु हो गई वही पत्नी का उपचार अभी जारी है जिले में कोरोना से यह दूसरी मौत है अब जिले में दहशत का माहौल देखा जा रहा है और लोगों में डर समा रहा है वही कोरोना के बढ़ते हुए आंकड़ों ने लोगों का दिल दहला दिया है जहां लोग कोरोना से पूरी तरह निश्चित देख रहे हैं वहीं अब कोरोनावायरस से मौत की दस्तक हो चुकी है अब जिले में कोरोना संक्रमित भाई लोगों की संख्या 667 हो गई है और जिस में से 590 लोग कोरोना की जंग लड़कर डिस्चार्ज किए जा चुके हैं अब जिले में कुल एक्टिव केस 77 बताए गए हैं वहीं जिले में दो लोगों की कोरोना से मृत्यु की पुष्टि भी हो चुकी है अब जिले में बहुत अधिक सावधान रहने की जरूरत है और इसी के साथ सोशल डिस्टेंसिंग और मास्क की अत्यधिक आवश्यकता है और दिशानिर्देशों का पालन करना जरूरी है
रेवांचल टाइम्स से प्रमोद पड़वार की खास रिपोर्ट
जिला डिंडोरी

No comments:
Post a Comment