रेवांचल टाइम्स - आदिवासी बाहुल्य डिंडौरी जिले की जनपद पंचायत मुख्यालय में क्षेत्रीय विधायक भूपेंद्र मरावी ने विधायक निधि से एक यात्री प्रतीक्षालय का निर्माण कराया गया हैं। जहां पर यात्रीगण बैठ कर वाहनों का इंतजार कर सकते हैं। उनका कहना हैं कि हमने यात्रियों को बैठने की सुविधा बना दी गई हैं। अन्यथा कहीं भी पेड़ के नीचे बैठकर समय व्यतीत करना पड़ता था। साथ ही विधायक प्रतिनिधि महेंद्र ठाकुर ने बताया कि जनपद पंचायत मुख्यालय अमरपुर के अलावा सक्का, चांदपुर, भानपुर में भी विधायक के द्वारा यात्री प्रतीक्षालय का निर्माण कराया गया हैं। आने वाले आगामी समय में यथा स्थिति इसी प्रकार विधायक निधि से ग्रामीणजनों को और भी अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराते हुए पूरे जनपद पंचायत क्षेत्र को विकास की मुख्यधारा से जोड़ा जाएगा।
Monday, October 19, 2020
अमरपुर में विधायक ने दी यात्री प्रतीक्षालय की सौगात
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Author Details
Revanchal Times Weekly News Paper

No comments:
Post a Comment