BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
आप का किसान सवांद,चर्चा से भागे सांसद बिसेन - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Thursday, October 15, 2020

आप का किसान सवांद,चर्चा से भागे सांसद बिसेन

रेवांचल टाइम्स:- राजेश पटेल जिला मीडिया प्रभारी आप सिवनी ने प्रेस विज्ञपति जारी कर बताया कि सिवनी 14 अक्टूबर/ न्यूनतम समर्थन मूल्य अधिकार दिवस पर आम आदमी पार्टी सिवनी  द्वारा कृषि उपज मंडी प्रांगण पर आयोजित किसान सवांद में बालाघाट सिवनी के साँसद ढाल सिंह बिसेन आप कार्यकर्ताओ व किसानों के जबाब देने आप के चैलेंज भरे निमंत्रण के बाबजूद नही पहुँचे। केंद्र सरकार द्वारा लाये गए  तीन कृषि अध्यादेशों के विरुद्ध होने वाले प्रदर्शनों व किसानों के बागी तेवर को देखते हुए भाजपा पदाधिकारियों व सांसद, विधायकों के हाथ पैर व जबान अब फूलने लगी है । दबी जुबान से इन फैसलों का विरोध को देखते हुए ये कहते भी पाए जा रहे हैं  की कृषि बिल के फैसले की आंच अब उन तक पहुंच रही है और लोगों में रोष बढ़ रहा है ।

इसी को देखते हुए ही कुछ दिनों पहले भाजपा एवं सरकार के नुमाइंदों को ऊपर से जनता को जागरूक करने का आदेश आया।

जिस पर भाजपा  सिवनी बालाघाट के साँसद ढाल सिंह बिसेन ने विरोध की खबरों को कोरी अफवाह बताते हुए किसानों को बरगलाने व इस हेतु स्वयं व भाजपा पदाधिकारी किसानों से सीधा संवाद करने की बात कही।

उनके इस वक्तव्य पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए आम आदमी पार्टी सिवनी इकाई ने सार्थक संवाद  चर्चा व किसानों की जमीनी हकीकत से अवगत कराने सीधे कृषि उपज मंडी प्रांगण में आमंत्रित किया पर वे आज नही आये

डॉ बिसेन ने स्वयं किसान होते हुए उनकी पार्टी के मतानुसार  किसानों की चिंता किये बगैर किसान विरोधी बिल का लोकसभा में समर्थन में वोट दिया था अतः

सांसद मंडी में आकर अपनी बात रखें और हमारी बात भी सुने ताकि एक स्वस्थ संवाद स्थापित हो पाए ।

इस निमंत्रण को आम आदमी पार्टी सिवनी द्वारा प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से उनके घर पर आमंत्रण पत्र देकर व व्हाट्सएप व फ़ोन पर भी उन्हें आमंत्रित किया गया ।

किंतु मंडी प्रांगड़ में दिन भर इन्तजार करने के बावजूद सांसद बिसेन या उनका कोई भी प्रतिनिधि भाजपा कार्यकर्ता वहां नही आये , फ़ोन करने पर वो बहाने बनाते पाए गए ।

जिससे लगता है सांसद का वक्तव्य सिर्फ एक राजनीतिक जुमला है न वो किसानों से संवाद करने की स्थिति में हैं ना ही उनकी इच्छा है ऐसा करने की, वो लगातार किसानों के सवालों से भाग रहे हैं।

डॉ. ढाल सिंह बिसेन व सिवनी भाजपा कृषि बिल पर चर्चा करने कार्यक्रम आयोजित कर रही पर वहाँ तो वे किसानों की पीड़ा या सुझाव सुने ही नही जाते है भाजपा नेता भाषण देते है और निकल जाते है।

किसान क्या सोच रहे कोई उनसे उनकी परेशानी दिक्कत कोई पूछता ही नही है भाजपा नेता ही वक्ता ,भाजपा नेता ही श्रोता ,और भाजपा नेता ही समर्थक सिर्फ स्थान बदल जाता है ऐसा करने से किसानों के हालात नही सुधरने वाले ये आरोप आम आदमी पार्टी के नेताओं ने अपने सवांद में लगाए है।

आज किसान सवांद कार्यक्रम को प्रमुख रूप से आप के नवेन्दु मिश्रा ,रघुवीर सिंह सनोडिया,नरेंद्र कुंजाम, आनंद मिश्रा,मनीष शुक्ला,माजिद खान राजेश पटेल सहित अन्य पदाधिकारी कार्यकर्ताओ ने संबोधित किया

आनंद मिश्रा ने कृषि बिल को विस्तार से बताया, नवेन्दु मिश्रा ने संवैधानिक पद की मर्यादा के विरुद्ध झूठ बोलने का वही रघुवीर सिंह सनोडिया ने किसानों को कमजोर ना समझने किसानों को अपनी उपज के दाम न्यूनतम समर्थन मूल्य नही मिलने पर काँग्रेस की तरह भाजपा सरकार की सत्ता से सफाया हो जाने की बात कही और चेताया। 

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से आप के रोहित जावरे,सुरेंद्र सनोडिया, संदीप नागेश,रंजीत बोपचे,देवानंद जायसवाल,राजेन्द्र ठाकुर,शिव डहरवाल,रिजवान अहमद,रामगोपाल चौधरी,सतीश मिश्रा ,रमाकांत,रामकुमार सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

आप के जिला अध्यक्ष दुर्गेश विश्ववकर्मा ने प्रिंट व  इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में दिए अपने साक्षात्कार में कहा है कि आम आदमी पार्टी सिवनी किसानों के मुद्दों के प्रति गम्भीर है संसद से सडक तक इस किसान विरोधी काले बिल के खिलाफ लड़ रही है और केंद्र सरकार को इस बिल को बापस लेने के लिए मजबूर कर देगी जनहित के मुद्दों पर लड़ाई मजबूती से लड़ने के लिए आमजन से अपील की है कि अच्छे लोग आम आदमी पार्टी की सदस्यता ले और गरीब लाचार दुखी लोगों की मदद कर उनके सार्थी बने व पार्टी द्वारा जनहित में लडी जाने वाली लड़ाई में तन मन धन  के साथ सहयोग करे पार्टी को मजबूत करें।


रेवांचल टाइम्स से मुकेश जायसवाल की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment