BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
धरना में बैठे श्रमिको संग कार्यकर्ताओ ने मनाई बापू व शास्त्री की जयंती - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Sunday, October 4, 2020

धरना में बैठे श्रमिको संग कार्यकर्ताओ ने मनाई बापू व शास्त्री की जयंती


रेवांचल टाइम्स -   जिले में कार्यकर्ताओ पदादिकारियो ने नगर परिषद बरघाट के द्वारा निकाले गए श्रमिको के धरना स्थल पहुँचकर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी कर कमलों में पुष्प अर्पित कर जयंती मनाई और सत्य और अहिंसा के रास्ते चलने का संकल्प लिया। बरघाट विधान सभा के कार्यकारी मीडिया प्रभारी दिनेश शरणागत रेवांचल टाइम के  संवाददाता अखिलेश बंदेवार से बात करते हुए बताया  कि पिछले कई दिनों से नगर परिषद बरघाट द्वारा निकाले गए 48 कर्मचारी धरने पर बैठे है और आम आदमी पार्टी ने इन कर्मचारियों की मांगों का समर्थन किया है आज आप के कार्यकर्ता और पदाधिकारी धरना स्थल पहुँचे और धरना दे रहे श्रमिक मजदूरों के संग राष्ट्रपिता बापू की जयंती कार्यक्रम में शामिल हुए और बापू के पदचिन्हों पर चलकर देशहित में अहिंसा के रास्ते अपनाकर जनहित में लड़ाई लड़ने का संकल्प लिया। 

आप के जिला उपाध्यक्ष रंजीत बोपचे ने अपने उद्धबोधन में कहा कि बापू ने बड़ी संयमता के साथ आजादी की लड़ाई लड़ी थी बापू ने स्वराज का सपना देखा जिसे हम सब को मिलकर साकार करना है ,आजादी के समय भी गरम दल व नरमदल के नेता थे लेकिन सभी मे एक दूसरे के प्रति आदर भाव भाईचारा हुआ करता था जिसकी आज कही ना कही कमी नजर आती है हम सभी को वही आदर भाव भाईचारा हमारे बीच बना रहना चाहिए ऐसे व्यवहार करना चाहिए सही व गलत को निर्भयता के साथ कहना चाहिए झूठी आलोचना से बचना चाहिए।

कार्यक्रम में निकाले गए कर्मचारियों के साथ की प्रमुख रूप से मनीष शुक्ला,राजेंद्रठाकुर,इरशाद खान,व अन्य उपस्थित रहे।


अखिलेश बंदेवार कै साथ रेवांचल टाइम्स की एक रिपोर्ट

कोरोना: 24 घंटों में सामने आए 75829 नए केस, 940 मौतें

No comments:

Post a Comment