BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
पुलिस की सहमति से चल रहा धड़ल्ले से डीजल पैट्रोल का अबैध कारोबार खुल्लेआम दुकानो से बेचा जा रहा पेट्रोल और डीजल - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Thursday, October 29, 2020

पुलिस की सहमति से चल रहा धड़ल्ले से डीजल पैट्रोल का अबैध कारोबार खुल्लेआम दुकानो से बेचा जा रहा पेट्रोल और डीजल



रेवांचल टाइम्स - आदिवासी बाहुल्य मंडला जिले के ग्राम उदयपुर बीजाडांडी थाना क्षेत्र के अंतर्गत नेशनल हाइवे पर बसा ग्राम उदयपुर में इन दिनों डीजल पेट्रोल का बड़ा कारोबार बे ख़ौफ़ होकर धड़ल्ले से दुकानों से बेचा जा रहा है और स्थानीय पुलिस मूक दर्शक बनी बैठी है वही अब लोगो को डर शताने लगा कि किसी दिन जाने अनजाने में पेट्रोल डीजल का चल रहा अबैध कारोबार से कोई बड़ी दुर्घटना न हो जाये या शायद प्रशासन खुद ही किसी बड़ी दुर्घटना का इंतज़ार कर रहा है। वही स्थनीय ग्रामीण भी जानना चाहते हैं कि इस तरह के अबैध कारोबार आखिर किसके संरक्षण में हो है और अगर किसी प्रकार की मिली भगत नही है तो नजर आ रहा अबैध कार्य पर स्थानीय पुलिस की नजर क्यों नही पड़ रही है जो कि पुलिस पर अब सवालिया निशान छोड़ती है वही सूत्रों की माने तो पैट्रोल डीजल के इस अबैध कार्य को धीरे धीरे काफी बड़े रूप में किया जाने लगा है जहां पर लिटरो से डीजल पेट्रोल ट्रकों से उतरता है और फुटकर, हो या थोक सभी प्रकार से विक्रय किया जा रहा वही इस क्षेत्र में पेट्रोल पंप ना होने से इन अबैध कारोबारियों ने अपना खुद का ही निजी तौर पर पंप जैसा ही डीजल पेट्रोल बेचना चालू कर दिया जो कि एक पेट्रोल पंप बनाने के लिए लाखों करोड़ों खर्ज करना पड़ता है और अनेक नियमो का पालन व अनुमति की आवश्कता पड़ती है पर इस अबैध पंप संचालन में किसी अनुमति की आवश्कता है बस बेचे जाओ । 

वही स्थानीय लोगो ने पुलिस विभाग की कार्यवाही में भी आरोप लगा रहे ग्रामीणों का कहना कि जिस तरह से खुलेआम पेट्रोल डीजल की बिक्री हो रही है जिससे अब लगने लगा है कि कही न कही इस पूरे अबैध कारोबार में स्थानीय पुलिस की भी मिलीभगत है शायद इसलिए तो कोई कार्यवाही नही करती है जबकि पुलिस को सब पता है कि किस किस जगह डीजल पेट्रोल की खुल्ला बिक्री हो रही और इस तरह की खुल्ला पेट्रोल डीजल बेचना अपराध है या नही सब जानते है। पर कोई सुनने वाला नही है।

No comments:

Post a Comment