रेवांचल टाईम्स - पुलिस कन्ट्रोल रुम मण्डला में मण्डला में 29.10.2020 को पुलिस अधीक्षक मण्डला यशपाल सिंह राजपुत के निर्देशन पर मण्डला पुलिस एवं जिला प्रशासन द्वारा संयुक्त रुप से त्यौहार के मद्देनजर शांति व्यवस्था बनाये रखने तथा कोरोना वायरस संक्रमण को देखते हुये शासन द्वारा जारी किये दिशा निर्देशों का पालन सुनिश्चित करने हेतु मुस्लिम धर्मगुरुओं एवं शांति समिति के सदस्यों के साथ बैठक आयोजित की गई । पुलिस कन्ट्रोल रुम मण्डला में आयोजित बैठक में एडीएम मण्डला श्रीमती मीना मसराम, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मण्डला गजेन्द्र सिंह कंवर, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस मंडला अश्विन कुमार, थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक निलेश दोहरे, थाना प्रभारी महाराजपुर निरीक्षक रामेश्वर ठाकुर, तहसीलदार मण्डला अनील जैन तथा जिला प्रशासन के अन्य अधिकारी-कर्मचारियों के साथ साथ शांति समिति के सदस्य, गणमान्य नागरिक तथा मुस्लिम समाज के प्रमुख धर्मगुरु एवं प्रतिनिधि उपस्थित रहे । बैठक में शांति समिति के सदस्यों एवं मुस्लिम समाज के धर्मगुरुओं एवं गणमान्य नागरिकों द्वारा पुलिस एवं जिला प्रशासन से चर्चा उपरांत सर्वसम्मिति से निर्णय लिया गया कि दिनांक 30.10.2020 को ईद मिलाद-उन-नबी के दिन जिलें में कहीं भी वर्तमान में कोरोना वायरस संक्रमण के प्रभाव को देखते हुये रैली नहीं निकाली जावेगी साथ ही किसी प्रकार के सार्वजनिक भोज, भण्डारे अथवा लंगर का आयोजन भी नहीं किया जावेगा । मुस्लिम धर्मगुरुओं एवं गणमान्य नागरिकों द्वारा त्यौहार के दौरान डीजे का उपयोग नहीं करने तथा रब्बानी चौक पर रखी जाने वाली झाँकी में शिफ्ट लगाकर वालेंटियर को उपस्थित रखने पर भी सर्वसम्मती से निर्णय लिया गया । बैठक में उपस्थित जिला प्रशासन एवं मण्डला पुलिस के अधिकारियों द्वारा सभी उपस्थित सदस्यों को वर्तमान में कोरोना वायरस संक्रमण के कारण शासन द्वारा लागु की गई गाईडलाईन एवं दिशा निर्देशों के संबंध में भी विस्तार से जानकारी दी गई ।
Friday, October 30, 2020
Home
mandla
Top
ईद मिलादद-उन-नबी के त्यौहार के मद्देनजर जिला प्रशासन द्वारा ली गई शांति समिति की बैठक
ईद मिलादद-उन-नबी के त्यौहार के मद्देनजर जिला प्रशासन द्वारा ली गई शांति समिति की बैठक
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Author Details
Revanchal Times Weekly News Paper


No comments:
Post a Comment