BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
कोरोना ने मचाया तांडव जिले में आज हुई पहली मौत प्रशासन में दहशत का माहौल - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Sunday, October 18, 2020

कोरोना ने मचाया तांडव जिले में आज हुई पहली मौत प्रशासन में दहशत का माहौल


रेवांचल टाइम - आदिवासी बाहुल्य जिला मुख्यालय डिंडोरी में अब तक कोरोना की संख्या 633 मरीज हो चुकी है जिसमें से 535 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं अब जिले में कुल 98 पॉजिटिव केस हैं जिले में कोरोना संक्रमण से पहली मौत होना सामने आया है प्रदेशभर में केवल डिंडोरी ही ऐसा जिला था जहां अब तक कोरोनावायरस संक्रमण से किसी भी व्यक्ति की मौत नहीं हुई थी डीपीएम विक्रम सिंह ने बताया कि डिंडोरी विकासखंड अंतर्गत मडियारास निवासी 65 वर्षीय वृद्ध 6 अक्टूबर को जांच कराने जिला अस्पताल आया था बताया गया कि कोरोना वायरस के लक्षण होने के चलते संबंधित की जांच कराई गई जिसमें कोरोनावायरस के अधिक लक्षण पाए जाने पर जबलपुर मेडिकल कॉलेज में रेफर कर दिया गया और उनकी हालत में कोई सुधार नहीं देखा गया और शुक्रवार के दरमियान उनकी मेडिकल कॉलेज में मृत्यु हो गई इसी के साथ जिले में नए 8 मामले सामने आए हैं इसके बावजूद भी लगातार लोग लापरवाही करते सामने आ रहे हैं जिले में कोरोना से जिले में तो पहली मौत है लेकिन मरीजों का मिलना सिलसिला लगातार जारी है इसके बावजूद भी लोग बेखौफ होकर बाजार में बिना मास्क लगाए घूमते नजर आते हैं और इसी के साथ त्यौहार को लेकर भी बाजार में लगातार भीड़ बढ़ती जा रही है लेकिन निर्देशों का कोई पालन नहीं हो रहा है अब तक जिले में 25 हजार से अधिक लोगों का सैंपल लिया जा चुका है इसी के साथ जिले में सबसे अधिक मरीज जिले में ही पाए गए हैं इसी के साथ साथ कोरोना वायरस से संक्रमित वृद्ध की मौत हुई है जिसका अंतिम संस्कार आज जबलपुर में ही होगा।

No comments:

Post a Comment