रेवांचल टाइम्स - आदिवासी बाहुल्य जिला डिंडोरी जिला मुख्यालय अंतर्गत शाहपुर थाना क्षेत्र के गांव मुड़िया खुर्द में 19 वर्षीय युवती की अंधी हत्याकांड का खुलासा पुलिस ने बड़ी सूझबूझ के साथ किया मुड़िया खुर्द हत्याकांड का खुलासा आखिर पुलिस ने रविवार के दिन कर ही दिया पिछले कई दिनों से पुलिस को गुमराह कर रहे आरोपी गिरफ्त में आ चुके हैं जिन की निशानदेही और कबूलाना मे के आधार पर पुलिस ने इस हत्याकांड का मामला खुलासा कर दिया हालांकि इस दौरान पुलिस को राजनीतिक पार्टियों का भी सामना करना पड़ा इसके बावजूद पुलिस ने अपने काम को बखूबी अंजाम दिया और बालिका की हत्या की गुत्थी को सुलझाई बालिका की हत्या के आरोप में उसी के भाई मां चाचा चचेरे भाई जीजा सहित दो अन्य दिगर आरोपी को हिरासत में लिया गया 26 सितंबर की सुबह जौहरी ठाकुर और 19 वर्ष की लाश घर की बाड़ी के नजदीक बरामद हुई थी बताया गया कि मृतिका देर रात से गायब जिसकी लाश सुबह मिलने पर पुलिस को सूचना दी गई जांच दौरान गला घोट कर हत्या करने का मामला सामने आया
इस हत्याकांड मामले में सात आरोपी शामिल हैं भाई जवाहर ठाकुर पिता टेक सिंह ठाकुर. उम्र 25 वर्ष मां सावित्री बाई ठाकुर पति तेज सिंह उम्र 48 वर्ष चचेरा भाई चंद्र सिंह ठाकुर पिता गोवर्धन 28 वर्ष चाचा गोवर्धन ठाकुर उम्र 48 वर्ष सभी निवासी मुड़िया खुर्द थाना शाहपुर जिला डिंडोरी के जीजा नारायण उर्फ मुन्नू ठाकुर उम्र 40 वर्ष निवासी दांडी भानपुर थाना मवई जिला मंडला जीजा के साथी दीपक यादव, उम्र 23 वर्ष और केशव यादव उम्र 25 वर्ष निवासी दाढ़ी भानपुर थाना मवई जिला मंडला के विरुद्ध धारा 302 201 और 34 के तहत अपराध कायम पर गिरफ्तार किया गया

No comments:
Post a Comment