BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
पूर्व वित्तमंत्री जयंत मलैया के पिता का 97 वर्ष की उम्र के निधन दमोह में शोक की लहर - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Tuesday, October 6, 2020

पूर्व वित्तमंत्री जयंत मलैया के पिता का 97 वर्ष की उम्र के निधन दमोह में शोक की लहर

रेवांचल टाइम्स - पूर्व वित्त मंत्रालय के पिता श्री विजय कुमार मलैया की निधन की खबर फैलते ही दमोह सहित पूरे जिले में शोक की लहर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने ट्वीट कर दी श्रधांजलि

 पूर्व वित्त और वाणिज्यिक कर मंत्री जयंत कुमार मलैया के पिता विजय कुमार मलैया का मंगलवार को निधन हो गया। भोपाल स्थित निवास में विजय कुमार मलैया का निधन हुआ। बताया जा रहा है कि आज रात तक पार्थिव शरीर दमोह पहुंचेगा। विजय कुमार मलैया ने 97 साल की उम्र में आखरी सांस ली। विजय कुमार मलैया की निधन की खबर फैलते ही दमोह में शोक की लहर है। कल हटा नाका दमोह मुक्तिधाम में उनका अंतिम संस्कार किया जायेगा। मृत्यु की खबर लगते ही श्री मलैया के निवास पर लोगों का पहुंचना शुरू हो गया।

बता दें कुछ दिनों पहले ही जयंत कुमार मलैया के पिता कोरोना को हराकर लौटे थे। निधन की खबर फैलते ही मलैया मिल में लोगों की भीड़ लग गई है। विजय कुमार मलैया को उनके परिवार के सदस्य श्रद्धांजलि दे रहे हैं।

मुख्यमंत्री शिवराज चौहान और पूर्व मुख्यमंत्री ने ट्वीट कर श्रधांजलि दी

पूर्व वित्तमंत्री श्री जंयत मलैया के पूज्य पिताजी श्री विजय कुमार मलैया के निधन का दुखद समाचार ममिला ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दे और परिजनों को यह दुःख सहने की क्षमता प्रदान दे ओम शांति

शिवराज सिंह चौहान मुख्यमंत्री मप्र


प्रदेश के पूर्व वित्त मंत्री श्री जयंत मलैया के पिता श्री विजय कुमार मलैया जी के दुखद निधन का समाचार प्राप्त हुआ परिवार के प्रति मेरी शोक संवेदनाएं ईश्वर उन्हें अपने श्रीचरणों में स्थान व पीछे परिजनों को यह दुःख सहने की शक्ति प्रदान करे

कमलनाथ पूर्व मुख्यमंत्री मप्र

प्रदेश के पूर्व वित्त मंत्री श्री जयत मलैया जी के पूज्य पिताजी एवं वरिष्ठ समाजसेवी विजय कुमार मलैया जी के निधन की दुखद सूचना मिली है ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दे और परिजनों को दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करे ओम शांति

डॉ नरोत्तम मिश्रा गृह मंत्री मप्र

दमोह के वरिष्ठ समाजसेवी एवं प्रदेश शासन के पूर्व वित्त मंत्री श्री जयंत मलैया के पिताजी सम्मानीय श्री विजय कुमार मलैया जी के निधन का दुखद समाचार मिला उनके निधन पर शोक व्यक्त करता हूँ ईश्वर दिवंगत की आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दे ओम शांति

पंडित गोपाल भार्गव लोकनिर्माण विभाग मंत्री मप्र

No comments:

Post a Comment