रेवांचल टाइम्स - जिले को मिली सौगात मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भोपाल के मिंटो हॉल से कोरोना संक्रमण काल में डिण्डौरी जिले की 425 सडकों सहित प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा नव निर्मित 12960 सडकों का वीडियों काफ्रेसिंग के माध्यीम से लोकार्पण किया। डिंडोरी कलेक्ट्रेट के एनआईसी कक्ष में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और पंचायत एवं ग्रामीण विकास राज्य् मंत्री राम खेलावन पटेल के संबोधन का सीधा प्रसारण देखा व सुना गया। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष ज्योति प्रकाश धुर्वे, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी अरूण कुमार विश्वकर्मा सहित अन्य जनप्रतिनिधि व अधिकारी मौजूद रहें।
वही मुख्यमंत्री द्वारा किये गये ग्रामीण सडकों के लोकार्पण में जिले के महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना से निर्मित 425 सडके शामिल है, इन सडकों से एक ओर जहाँ ग्रामीणों का आवागमन सुगम हुआ है तो वही उन्हे गांव में ही रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए गए है।

No comments:
Post a Comment