BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
पुलिस नें मवेशियों का क्रूरतापूर्वक परिवहन कर रहे ट्रक को पुलिस ने किया जप्त कर 32 मवेशी किये बरामद - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Thursday, October 8, 2020

पुलिस नें मवेशियों का क्रूरतापूर्वक परिवहन कर रहे ट्रक को पुलिस ने किया जप्त कर 32 मवेशी किये बरामद


रेवांचल टाइम्स - अवैध रुप से क्रूरतापूर्वक मवेशियों का परिवहन करने वालों के विरुद्ध मण्डला पुलिस की कार्यवाही, थाना नैनपुर पुलिस नें मवेशियों का क्रूरतापूर्वक परिवहन कर रहे ट्रक को जप्त कर 32 मवेशी किये बरामद। थाना नैनपुर का अपराध क्र. 195/2020 धारा 11(घ) पशुओं के प्रति क्रुरता निवारण अधिनियम धारा 66/192 मोटरयान अधिनियम के तहत

    1. मोहम्मद अच्छे कुरेशी पिता मोहम्मद उमर कुरैशी उम्र 27 साल निवासी ग्राम चांदापुर थाना भोगनीपुर जिला कानपुर, उ.प्र. 

  2. बन्ने कुरैशी पिता रज्जाक कुरेशी उम्र 50 साल निवासी मूसानगर,भोगनीपुर रामबाई नगर जिला कानपुर, उ.प्र. 

01 ट्रक कंटेनर क्रमांक यूपी 79 टी 4453 एवं 31 नग पाडें तथा 01 नग भैंस  । 

    दिनांक 08.10.2020 को थाना नैनपुर पर सूचना प्राप्त हुई की ट्रक क्र. यूपी 79 टी 4453 कंटेनर में कुछ लोगों द्वारा मवेशीयों को अवैध रुप से क्रूरतापूर्वक भर कर सर्रा पिपरिया से नैनपुर की ओर आ रहे हैं । थाना प्रभारी नैनपुर द्बारा उक्त सूचना से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराने पर पुलिस अधीक्षक मण्डला श्री दीपक कुमार शुक्ला द्वारा थाना प्रभारी नैनपुर को तत्काल कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया ।

वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी नैनपुर आरएम दुबे द्बारा अपनी टीम के साथ कार्यवाही करते हुए मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर निवारी तिराहा पहुंच कर उक्त ट्रक के लिये नाकांबदी कर चेकिंग की गयी ।  थाना नैनपुर पुलिस द्वारा चैकिंग को दौरान ट्रक क्र. यूपी 79 टी 4453 को रोका कर चेक किया गया तो उक्त ट्रक में कुल 32 नग मवेशी जिसमें 31 नग पाडे तथा 01 नग भैंस को क्रूरतापूर्वक ठूंस ठूंस कर भरा गया था । थाना नैनपुर पुलिस द्वारा ट्रक चालक मोहम्मद अच्छे कुरेशी पिता मोहम्मद उमर कुरैशी उम्र 27 साल निवासी ग्राम चांदापुर थाना भोगनीपुर जिला कानपुर यूपी एवं उसके सहायक बन्ने कुरैशी पिता रज्जाक कुरेशी उम्र 50 साल निवासी मूसानगर, भोगनीपुर रामबाई नगर जिला कानपुर यूपी से मवेशियों के परिवहन के संबंध में किसी प्रकार की वैध अनुमति या दस्तावेजों का पूछने पर उनके द्वारा किसी प्रकार की वैध अनुमति या दस्तावेज नहीं होना बताया गया। उक्त आरोपियों द्वारा अवैध रुप से मवेशियों को वाहन में क्रूरतापूर्वक भरकर परिवहन करना पाये जाने पर थाना नैनपुर पुलिस द्वारा उक्त ट्रक को जप्त कर उसमें भरे कुल 32 नग मवेशियों को बरामद करते हुए दोनों आरोपियों के विरुद्ध थाना नैनपुर पर अपराध क्र. 195/2020 धारा 11(घ) पशुओं के प्रति क्रुरता निवारण अधिनियम धारा 66/192 मोटरयान अधिनियम के अंतर्गत पंजीबद्ध किया गया है । 


 उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी नैनपुर निरीक्षक आर.एम. दुबें, उनि. बी.एस परते, उनि. राजपालसिंह बघेल, प्रआर. 226 रमेशचंद्र पाल, आर. 504 शिवराम बघेल, आर. 351 कुंवरसिंह मसराम, आर. 706 यमुना, आर. 141 अजीत परते की सराहनीय भूमिका रही ।

No comments:

Post a Comment