BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
कोरोना का कहर जारी प्रशासन की माथे में चिंता की लकीरें 30 मरीज हुए स्वस्थ,वहीं 26 नये कोरोना मरीज मिलें जिलें में 208 एक्टिव केस - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Thursday, October 1, 2020

कोरोना का कहर जारी प्रशासन की माथे में चिंता की लकीरें 30 मरीज हुए स्वस्थ,वहीं 26 नये कोरोना मरीज मिलें जिलें में 208 एक्टिव केस


रेवांचल टाइम्स - मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ के सी मेशराम द्वारा जानकारी देते हुए बताया गया की विगत देर रात प्राप्त रिपोर्ट में 26 नये मरीज मिले हैं। जिसमें लखनादौन वार्ड नंबर 3 में 02,वार्ड नंबर 10 में 01, मुख्यालय में 01 तथा आदेगाव में 01 पॉजिटिव मरीज पाया गया है। इसी तरह छपारा मुख्यालय मे 01, ग्राम बोरिया में 01 तथा ग्राम डूंगरिया में 01, केवलारी मुख्यालय में 01, घंसौर विकासखंड के ग्राम डोला में 02तथा कुडोपार मे 01, सिवनी नगरीय क्षेत्र छिंदवाड़ा चौक में 01, कबीरवार्ड में 01, बुधवारी में 02, द्वारिका नगर में 01,शास्त्री वार्ड में 04, काली चौक 01, भैरोगंज 01,राजपूत कॉलोनी 01,जिला चिकित्सालय परिसर में  01 तथा नगझर में 01 पॉजिटिव मरीज पाया गया हैं। वही विगत दिवस 30 मरीज पूर्णत: ठीक हो चुके हैं ।


मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ के सी मेशराम ने बताया कि अब तक जिले में कुल 20328 संदिग्ध व्यक्तियों के नमूने लिए गए हैं। जिसमें से 1005 कोरोना पॉजिटिव मरीज पाये गए हैं। 790 मरीज पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं । कोरोना के 208 एक्टिव केस हैं। जिनमें से 153 मरीज होंम कोरोनटाइन हैं। जिनकी मॉनिटरिंग कोविड़ कमांड एवं कट्रोल सेंटर से की जा रहीं।


अखिलेश बंदेवार कै साथ रेवांचल टाइम्स की एक रिपोर्ट

Hathras Gangrape: राहुल और प्रियंका गांधी के पैदल मार्च को पुलिस ने रोका, हिरासत में दोनों नेता

No comments:

Post a Comment