BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
282 आँगनवाड़ी केन्द्रों मैं किशोरी जागरूकता शिविर हुआ आयोजित - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Saturday, October 24, 2020

282 आँगनवाड़ी केन्द्रों मैं किशोरी जागरूकता शिविर हुआ आयोजित



रेवांचल टाइम्स - विभागीय योजनाओं की जानकारी दी गई-परियोजना अधिकारी रेखा सैयाम किशोरी बालिकाओं के हितार्थ स्वास्थ्य एवं सुरक्षा को लेकर दी गई तीन दिनों तक जानकारी

         विगत दिनों शासन के निर्देशानुसार दिनांक 18/10/2020 से 21/102020 तक लगातार कार्यालय परियोजना अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग नैनपुर के द्रारा समस्त 11 सेक्टरों के 282 आँगन वाड़ी केन्द्रों मैं परियोजना अधिकारी रेखा सैयाम के मार्ग दर्शन मैं किशोरी जागरूकता शिविर का स्थानीय ग्राम पंचायतों के जनप्रतिनिधियों एवं सामाजिक काय॔ कर्ताओ एवं विषय विशेषज्ञों की उपस्थिति मैं आयोजित कर यहाँ पर किशोरी बालिकाओं को इनके हितार्थ स्वास्थ्य एवं सुरक्षा को लेकर लगातार तीन दिनों तक विस्तृत जानकारी प्रदान किया गया। यहाँ पर आयोजित जागरूकता शिविर मैं स्वास्थ्य परिक्षण, कोविड़ 19, आत्म सुरक्षा , स्वच्छता अभियान, कुपोषण, आत्म निर्भरता जैसे और भी विषयों को लेकर पूरे सत्रों के दौरान जानकारी दी गई है । ग्रामीण अंचलों एवं नगरीय निकायों मैं स्थित आँगन वाड़ी केन्द्रों मैं पदस्थ कार्य कर्ताओ एवं संबंधित क्षैत्रो की सुपरवाईजरो के द्वारा यहाँ की चिन्हाकित किशोरी बालिकाओं को शिविर मैं सहभागिता सुनिश्चित कर इनके जीवन उपयोगी महात्वपूर्ण जानकारी दी गई है । 

   यहाँ पर पदस्थ महिला बाल विकास परियोजना अधिकारी सुश्री रेखा सैयाम ने मीडिया को अपनी एक मुलाकात मैं बताया कि मध्यप्रदेश सरकार एवं जिला प्रशासन से प्राप्त निर्देशानुसार विगत तीन दिनों तक लगातार किशोरी जागरूकता शिविर का आयोजन कर सभी महात्वपूर्ण जानकारी किशोरी बालिकाओं को देने का प्रयास किया गया है। नैनपुर जनपद पंचायत के अंतर्गत आने वाले सभी ग्राम पंचायतों मैं बढ़िया सहयोग विभाग को मिला है हमारे द्रारा एक टीम भावनाओं के साथ पूरे क्षैत्र मैं काय॔ किया जा रहा है, शासन एवं प्रशासन से प्राप्त दिशा निर्देशानुसार आयोजित किशोरी बालिकाओं जागरूकता शिविर मैं सभी जन प्रतिनिधियों को आमंत्रित किया गया था। स्वास्थ्य केन्द्र का भी सहयोग रहा है । ग्रामीण अंचलों मैं जागरूकता का अभाव दिखाई देता है हमारे विभाग के द्रारा ऐसा प्रयास हो रहा है  कि किशोर बालिकाओं को स्वास्थ्य एवं सुरक्षा की दृष्टि से परिपक्व किया जाये जिससे इनका  आत्म बल बढ़ता रहे ।

No comments:

Post a Comment