रेवांचल टाइम्स - वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी के द्वारा गाँव- गाँव जाकर किया जा रहा है प्रयास
विकास खण्ड नैनपुर के अंतर्गत 26652 कृषक है जिनमें लघु सीमांत कृषकों की संख्या 19631 के लगभग है जिनके पास आज भी किसान क्रेडिट कार्ड नहीं बने हुए हैं, उन्हें कृषि विभाग के ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारियों के द्वारा प्रत्येक ग्राम मैं सर्वे कर ऐसे वंचित किसानों से अनुबंध भरवाकर क्रेडिट कार्ड बनाने की प्रक्रिया इन दिनों जोरों से किया जा रहा है । इस अति महत्वपूर्ण काय॔ मैं आदिम जाति सेवा सहकारी समितियों का भी सहयोग लिया जा रहा है ।
विगत दिनों यहाँ पर पदस्थ वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी महेश राय ने मीडिया को बताया कि नैनपुर जनपद पंचायत क्षैत्र के अंतर्गत ग्रामीण अंचलों मैं ऐसा कोई भी किसान शासन की मन्शानुसार क्रेडिट कार्ड से वंचित ना रहे, गरीब किसानों को कृषि का लाभ का धन्धा बनाने के उद्देश्य से इनकी किसान क्रेडिट कार्ड बनाने की प्रक्रिया जोरों से जारि है । गाँव मैं किस प्रकार कृषक खेती करे , आधुनिक तकनीक बताकर बीज उत्पादन मैं बढोत्री करवाया जा रहा है ।
इस वित्तीय वर्ष मैं चना, मसूर , बटरा एवं अन्य दलहन फसलों का रकबा बढाने के लिए किसानों को शासन से प्राप्त गाईड लाईन एवं दिशा निर्देश के अनुसार भर सक मैदानी स्तर पर प्रयास किया जा रहा है ।
विगत दिनों विभाग के द्रारा ग्राम पंचायत सर्रा पिपरिया मैं किसानों को मसूर , चना एवं बटरा बीज की मिनी किट का वितरण जनप्रतिनिधियों की सारगर्भित उपस्थिति मैं किया गया है । इसी प्रकार और भी ग्रामीण कृषकों को लगातार विभाग की विभिन्न विकासोन्मुखी योजनाओं से लाभान्वित करवाने का प्रयास किया जायेगा। गाँव गाँव जागरूकता शिविर एवं किसान संवाद संगोष्ठी आयोजित करके विभागीय योजनाओ का प्रचार प्रसार किया जायेगा ।


No comments:
Post a Comment