BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
25 अक्टूबर को 21 मरीज कोराना पाजेटिव आए 36 मरीजों को किया गया डिस्चार्ज - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Tuesday, October 27, 2020

25 अक्टूबर को 21 मरीज कोराना पाजेटिव आए 36 मरीजों को किया गया डिस्चार्ज


रेवांचल टाइम्स  - जिला प्रशासन से प्राप्त रिपोर्ट अनुसार 25 अक्टूबर को प्राप्त रिपोर्ट में बालाघाट जिले के 21 मरीजों के सैंपल कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। शासन के प्रोटोकाल के अनुसार 36 मरीजों के ठीक हो जाने पर उन्हें 24 अक्टूबर को डिस्चार्ज कर दिया गया है। इस प्रकार बालाघाट जिले में अब तक कुल 1956 मरीज कोरोना पॉजिटिव पाए जा चुके हैं। इनमें से 1716 मरीज शासन के प्रोटोकॉल के अनुसार ठीक होकर अपने घर जा चुके हैं। 218 मरीजों का उपचार किया जा रहा है, 12 मरीजों को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज छिंदवाड़ा रेफर किया गया है और 10 मरीजों की मृत्यु हो चुकी है। अन्य जिलों एवं राज्यों में बालाघाट जिले के 92 व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाये गये है। 

 मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ मनोज पांडेय से प्राप्त जानकारी के अनुसार 25 अक्टूबर को कोरोना पाजेटिव पाये गये 21 मरीजों में बिरसा तहसील के ग्राम  चारटोला मलाजखंड का 01 मरीज, भीमडोंगरी-कचनारी का 01 मरीज, सहेगांव का 01 मरीज संतापुर का 01 मरीज, बिरसा का 01 मरीज, नगरीय क्षेत्र बालाघाट के सिविल लाइन का 01 मरीज, औरम सिटी का 01 मरीज, वार्ड नंबर 32 नर्मदा नगर का 01 मरीज, वार्ड नंबर 18 नावेल्टी हाउस रोड का 01 मरीज, वार्ड नंबर-06 चित्रगुप्त नगर का 01 मरीज, वार्ड नंबर 25 मोती नगर का 01 मरीज, वार्ड नंबर 32 करुणा नगर का 01 मरीज, वार्ड नंबर 24 सुरभि नगर का 01 मरीज, भरवेली का 01 मरीज, लांजी तहसील के ग्राम बहेला का 01 मरीज, लालबर्रा तहसील के ग्राम बांदरी का 01 मरीज, किरनापुर तहसील के ग्राम मुरकुड़ा का 01 मरीज, वारासिवनी तहसील के ग्राम बुदबुदा का 01 मरीज, नंगाटोला-नेवरगांव का 01 मरीज, नगरीय क्षेत्र वारासिवनी के मिश्रा नगर का 01 मरीज एवं वार्ड नंबर 15 का 01 मरीज शामिल है।  

 कोरोना पॉजिटिव पाए गए मरीजों के उपचार के लिए जिला प्रशासन बालाघाट द्वारा पर्याप्त संख्या में बेड का इंतजाम किया गया है। कोविड सेंटर गोंगलई बालाघाट, बैहर एवं लांजी में 575 बेड एवं आईटीआई के पीछे बुढ़ी बालाघाट में बनाए गए कोविड अस्पताल में आक्सीजन सुविधा युक्त 105 बेड का इंतजाम किया गया है। 26 अक्टूबर को प्रातः 08 बजे की स्थिति में कोविड केयर सेंटर के 575 में से 56 बेड मरीजों से भरे हैं। आक्सीजन युक्त आई सी यू बेड पर 02 मरीज भर्ती हैं. 165 मरीजों को होम आईसोलेशन में भर्ती रखा गया है। कोरोना पाजेटिव 788 मरीजों को आरोग्य कसायम काढ़ा दिया जा रहा है। कोरोना जांच के लिए बालाघाट जिले से 33 हजार 968 सेंपल भेजे जा चुके है। इनमें से 31 हजार 137 सेंपल की रिपोर्ट कोरोना निगेटिव आयी है।



रेवांचल टाइम्स बालाघाट से खेमराज बनाफरे की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment