BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
कोरोना संक्रमण का आक्रमण है जारी जिले में मिले कोरोना पॉजीटिव के 14 नये मरीज - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Friday, October 9, 2020

कोरोना संक्रमण का आक्रमण है जारी जिले में मिले कोरोना पॉजीटिव के 14 नये मरीज

 


 रेवांचल टाइम्स - जिले में कोरोना संक्रमण का आक्रमण है जारी मण्डला 8 अक्टूबर 2020 मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी से प्राप्त जानकारी के अनुसार 7 अक्टूबर की शाम 4 बजे से 8 अक्टूबर की शाम 4 बजे तक 14 नए कोरोना पॉजीटिव केस मिले हैं। जानकारी के अनुसार मवई निवासी 17 वर्षीय महिला, रमतिला निवासी 18 वर्षीय पुरूष, आजाद वार्ड मण्डला निवासी 58 वर्षीय पुरूष, बिझिंया निवासी 56 वर्षीय पुरूष, ग्राम बिनैका निवासी 3 वर्षीय बालक, राजीव कालोनी झण्डा चौक निवासी 55 वर्षीय महिला, टिकरिया नारायणगंज निवासी 44 वर्षीय पुरूष, हाउसिंग बोर्ड मण्डला निवासी 31 वर्षीय पुरूष, वार्ड नं.-2 नैनपुर निवासी 51, 50 एवं 28 वर्षीय पुरूष, नेवसा निवासी 11 वर्षीय बालक, बिछिया निवासी 36 वर्षीय पुरूष तथा छोटी खैरी बिनैका तिराहा निवासी 26 वर्षीय पुरूष की कोरोना रिपोर्ट पॉजीटिव आई है। सभी संक्रमितों को आईसोलेशन में रखा गया है। कलेक्टर हर्षिका सिंह ने संक्रमितों के संपर्क में आए व्यक्तियों के स्वास्थ्य परीक्षण तथा कोरोना जांच कराने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने जनसामान्य से मॉस्क लगाने तथा सोशल डिस्टेसिंग का पालन करने का आव्हान किया है।

No comments:

Post a Comment