रेवांचल टाइम्स :- विगत दिनों में हुई हत्या के सभी आरोपियों को पुलिस ने अपने गिरफ्त में ले लिया वही जिला पुलिस कप्तान विवेक अग्रवाल के निर्देशन में गत दिनांक 25 अक्टूबर को कोसमी मंदिर के पास हुए एक हत्या कांड में जिले के संवेदनशील पुलिस अधीक्षक एवं एएसपी व एसडीओपी परासिया के मार्गदर्शन में परासिया थाना प्रभारी सुमेरसिंह जगेत एवं उनके सहयोगी अधिकारी तथा मातहत बल ने मृतक शिवकुमार हत्या कांड में आरोपित 11 आरोपियों में से 08 को बड़ी हिकमत अमली से धरदबोचा था।
परंतु हत्या के तीन आरोपी मौका वारदात के बाद से फरार थे जिन्हें आज परासिया थाना प्रभारी व सहयोगियों ने रोहन धुर्वे पिता गंगाराम धुर्वे शंकरगढ़. आशीष यादव पिता राकेश यादव निवासी रावनवाडा. ऋषभ शर्मा पिता मदन शर्मा निवासी रावनवाडा को गिरफ्तार कर माननीय सक्षम न्यायालय में पेश किया गया जहाँ से तीनो आरोपियों को जेल भेजा गया हैँ
इस प्रकार अब निम्नांकित 11 हत्या मामले के आरोपी पुलिस की तत्परता व सूझबूझ से जेल भेजे गए।।
(1) रोहित उर्फ खटला
(2) आकाश धुर्वे
(3) मुकेश उर्फ मुक्की धुर्वे
(4) नीलेश सल्लाम
(5) राजा सूर्यवंशी
(6) अंकित ढिढोडिया
(7) रूपेश कनौजिया
(8) सुनील धुर्वे
(9) ऋषभ शर्मा
(10) आशीष यादव
(11) रोहन धुर्वे
जिन पर क्रमशः धारा 147, 148, 149, 294, 307, 302 भा.द.वि. का प्रकरण पंजीबद्ध हुआ
सुविज्ञ सूत्रों से प्राप्त जानकारी अनुसार कार्यालय जिला पुलिस अधीक्षक को इन नामों की विधिवत सूची प्राप्त होते ही
परासिया थाना प्रभारी सुमेरसिंह जगेत
शिवपुरी थाना प्रभारी प्रीतम सिंह तिलगाम
चांदामेटा थाना प्रभारी उनि. बलवंत सिंह कौरव।।
उपनिरीक्षक क्रमशः पारस आर्मो, अंजना मरावी, बानासिंह पवार।।
सउनि. एस एस.परिहार।, प्र.आर. ओमप्रकाश मालवी।।आरक्षक क्रमशः सुरेश, बैदेही,अनूप, संतोष,आलम, म.आर. पूनम, सैनिक अजय, गोपीकिशन, सायबर टीम आरक्षक आदित्य रघुवंशी, नितिन ठाकुर को पारितोषिक से नवाजा जाएगा
इसलिए कि एस पी विवेक अग्रवाल ने इस टीम के सराहनीय कार्य के लिए सभी को उनके द्वारा इनाम देने की घोषणा की।

No comments:
Post a Comment