रेवांचल टाईम्स - वाहन चोरों के खिलाफ कार्यवाही में मण्डला पुलिस को मिली सफलता, वही थाना बम्हनी का अपराध क्र. 242/2020 धारा 379,34 भादवि के तहत इन आरोपियों को गिरफ्तार किया है
1. लामू सिंह पिता मेहरु लाल भांवरे निवासी रमगढ़ी थाना बम्हनी
2. अरुण पिता कोमल यादव निवासी ग्राम रमगढ़ी थाना बम्हनी
दिनांक 23.10.2020 को थाना बम्हनी अंतर्गत डायल 100 पर सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम रमगढ़ी में दो वाहन चोर मोटरसायकिल चुरा कर ले जा रहे हैं जिन्हे गांव वालों द्वारा मोटरसायकिल चुरा कर ले जाते हुए देखा गया है। डायल 100 वाहन द्वारा उक्त सूचना से थाना प्रभारी बम्हनी निरीक्षक प्रकाश गड़रिया को अवगत कराने पर थाना प्रभारी बम्हनी द्वारा तत्काल थानें के फोर्स तथा डायल 100 वाहन को मौके के लिये रवाना किया गया। थाना बम्हनी पुलिस द्वारा मौकें पर पहुचंकर गांव वालों की सहायता से फरियादी की मोटरसायकिल चुरा कर ले जा रहे दोनों आरोपियों लामू सिंह भावंरे तथा अरुण यादव को घेराबदीं कर पकड़ा तथा उनके कब्जे से फरियादी की चुराई हुई मोटरसायकिल बरामद कर आरोपियों को गिरफ्तार किया गया । थाना बम्हनी पुलिस द्वारा फरियादी की रिपोर्ट पर थाना बम्हनी पर उक्त दोनों वाहन चोरों के विरुद्ध अपराध क्र. 242/2020 धारा 379,34 भादवि के अंतर्गत पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। थाना बम्हनी पुलिस द्वारा दोनों आरोपियों से अन्य वाहन चोरी के मामलों में भी पुछताछ कर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है ।
उक्त सम्पूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी बम्हनी निरीक्षक प्रकाश गड़रिया, उनि आशीष शर्मा तथा थाना बम्हनी स्टाफ की सराहनीय भूमिका रही ।

No comments:
Post a Comment